<
Categories: दिल्ली

सफर होगा और आसान! नमो भारत कॉरिडोर से जुड़ेंगे दिल्ली मेट्रो के 4 स्टेशन, 22 फरवरी को होगा उद्घाटन

Namo Bharat Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी कि 22 फरवरी को 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का का उद्घाटन करेंगे.

Namo Bharat Corridor News: नमो भारत कॉरिडोर का अभी 55 किलोमीटर का हिस्सा चालू है. कल यानी 22 फरवरी को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरीडोर के बचे हुए हिस्से का उद्घाटन किया जाएगा. पूरे 82.15 किलोमीटर कॉरिडोर चालू होने के साथ, यह रूट दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के चार स्टेशनों के साथ इंटरचेंज की सुविधा देगा. 

चौथा इंटरचेंज स्टेशन भी चालू होगा

वर्तमान में न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ के बीच सिर्फ 55 किलोमीटर का हिस्सा चालू है, जिसमें दिल्ली के तीन मेट्रो इंटरचेंज हैं – गाजियाबाद, आनंद विहार और न्यू अशोक नगर. 82.15 किलोमीटर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर चालू हो जाने के बाद, सराय काले खां में एक चौथा इंटरचेंज जोड़ा जाएगा. इससे दिल्ली मेट्रो कनेक्टिविटी पॉइंट की कुल संख्या चार हो जाएगी.

एक घंटे से भी कम समय लगेगा

इस कॉरीडोर के चलने से दिल्ली से मेरठ की यात्रा एक घंटे के अंदर हो सकेगी, जिससे आम जन मानस के लिए सफर आसान हो जाएगा. 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यू अशोक नगर और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच 5 किलोमीटर के सेक्शन और मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच 21 किमी के सेक्शन का उद्घाटन करेंगे, जिससे नमो भारत कॉरिडोर पूरा हो जाएगा. सराय काले खां, जो इस कॉरिडोर का ओरिजिनल स्टेशन है, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशनों में से एक है. यह एक बड़े मल्टी-मॉडल हब के तौर पर खास जगह पर है, जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय ISBT और रिंग रोड को आसानी से जोड़ता है.

नमो भारत-दिल्ली मेट्रो इंटीग्रेटेड QR टिकटिंग सिस्टम

NCRTC ने DMRC के साथ एक MoU साइन किया है ताकि एक इंटीग्रेटेड टिकटिंग सिस्टम दिया जा सके, जिसमें यात्री नमो भारत और दिल्ली मेट्रो दोनों सर्विस के लिए QR कोड टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए वे इन दोनों सिस्टम के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST