<

Video: बच्चे का हो रहा था मुंडन, अकेला और बुरा न लगे…इसलिए पूरे परिवार ने मुंडवा लिया अपना सिर

Mundan Ka Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक बच्चे का मुंडन हो रहा था. उसके बाद एक-एक करके परिवार के सभी सदस्यों ने अपना सिर मुंडवा लिया. वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है. इस वीडियो पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है.

Gujarat Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक बच्चे का मूंडन था. बच्चे को बूरा न लगे इसलिए पूरे परिवार ने अपना सिर मुड़वा लिया. वायरल हो रहा यह वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है.वीडियो की शुरुआत में एक छोटे बच्चे का मूंडन होता है.

उसके बाद परिवार की महिलाएं और पुरुष सभी अपना सिर मुंडवा लेते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अब चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगोें द्वारा इसे खूब सराहा जा रहा है.

परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मुंडवाया सिर

वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बच्चे के बाद उसकी मां खुद अपना सिर मुंडवाती नजर आती है. इसके बाद परिवार की अन्य महिलाएं और सदस्य भी एक-एक करके अपना बाल मुंडवाने लगते हैं. जिसके बाद बच्चे का मुंडन पूरे परिवार के सामूहिक मुंडन में बदल जाता है. बताया जा रहा है कि परिवार ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि बच्चे को बुरा न लगे और वो अकेला महसूस न करें.

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. कुछ लोग इसे परिवार के प्यार और एकजुटता की मिसाल बता रहे हैं तो कुछ लोग महिलाओं के मुंडन पर सवाल भी उठा रहे हैं. महज 15 सेकंड का यह वीडियो अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है और नई बहस छेड़ दी है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या परंपराओं को नए तरीके से अपनाना सही है या नहीं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और इंडिया न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Silver Price Today 18 May 2026: जानें देश के शहरों में क्या हैं चांदी के दाम?

Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…

Last Updated: May 18, 2026 19:52:02 IST

Joke of the Day: गाली की परिभाषा बताओ? प्रोफेसर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुन माथा पकड़ लेंगे

Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…

Last Updated: May 18, 2026 19:43:03 IST

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले सोने के दाम गिरे या बढ़ी कीमत, जानें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…

Last Updated: May 18, 2026 19:40:11 IST

Lauki Khichdi Recipe: वजन कम करने में मदद करती है लौकी की खिचड़ी, झटपट इस आसान तरीके से करें ट्राई

गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…

Last Updated: May 18, 2026 19:01:23 IST

PAK vs BAN: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, पाक के खिलाफ ठोका शतक, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बैटर

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…

Last Updated: May 18, 2026 16:43:18 IST

CM Yogi on Namaz: प्यार से नहीं माने तो… सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सीएम योगी की चेतावनी

CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…

Last Updated: May 18, 2026 16:30:13 IST