<

‘भारतीय आलसी हैं,’ आमेर फोर्ट पर अमेरिकी पर्यटक ने भारतीयों की फिटनेस पर कसा तंज, वीडियो वायरल

जयपुर घूमने आये एक अमेरिकी पर्यटक चार्ली ने एक वीडियो बनाया, जिसमें भारतीयों को 'आलसी' और 'फिटनेस से दूर' कहा. इस वीडियो को अब तक 4.36 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इस मुद्दे ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है.

हाल ही में जयपुर घूमने आये एक अमेरिकी पर्यटक चार्ली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चार्ली इवांस भारत घूमने आये थे और आमेर फोर्ट में चढ़ाई कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक वीडियो बनाया, जिसमें भारतीयों को ‘आलसी’ और ‘फिटनेस से दूर’ कहा. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. इस वीडियो को अब तक 4.36 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इस मुद्दे ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है.

वीडियो का विवरण

इंस्टाग्राम पोस्ट में चार्ली इवांस आमेर फोर्ट की खड़ी चढ़ाई उतरते दिख रहे हैं. उन्होंने देखा कि कई भारतीय पर्यटक रास्ते में रुक गए. ज्यादातर भारतीय बीच रास्ते में रुककर आराम कर रहे थे, सिगरेट पी रहे थे या ड्रिंक्स ले रहे थे. चार्ली ने टिप्पणी की, “मैं जानता हूं भारतीय आउट ऑफ शेप क्यों हैं. वे एक्स्ट्रा माइल नहीं जाते.” उन्होंने दावा किया कि एंट्री फीस देकर भी लोग चढ़ाई पूरी नहीं कर रहे, जो उनके अनुसार “आलसी” होने का सबूत है. उन्होंने यह बात वीडियो में कई बार दोहराई. 

इंटरनेट की बंटी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स दो हिस्सों में बंटे हुए हैं. कुछ यूजर्स ने इस पर सहमति जताई, जैसे “सही कहा, दोस्त सुबह 6 बजे साइक्लिंग के लिए नहीं आते.” उन्होंने माना कि भारत में फिटनेस पर ध्यान कम है. लेकिन बहुमत ने इस वीडियो और इस मानसिकता की कड़ी आलोचना की. यूजर्स ने इसे स्टीरियोटाइपिकल और कल्चरल अज्ञानता बताया. एक ने लिखा, “ब्रिटिश आए, लूटे, बांटे और चले गए. अब अंग्रेजी बोलने वाला विदेशी ब्लेम करे?” दूसरे ने हास्य से जवाब दिया, “पहाड़ पर मंदिर होता तो दौड़कर चढ़ जाते.”

कई लोगों ने सकारात्मक और तर्कपूर्ण कमेंट भी किये, जैसे- “कुछ हेल्थ कॉन्शस हैं, कुछ नहीं. देश घूमो, एंजॉय करो, लेकिन जनरलाइज मत करो.” अन्य ने मोटिवेशन की कमी पर जोर दिया, “आलसीपन नहीं, मोटिवेशन की कमी है. टॉप पर मंदिर हो तो दौड़ पड़ेंगे.” धीरे-धीरे यह बहस फिटनेस, पर्यटन और सांस्कृतिक संवेदनशीलता पर केंद्रित हो गई.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

RR vs SRH: हिंगे के बोल पड़े भारी! वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बने बदले की कहानी, वीडियो वायरल

RR vs SRH: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल…

Last Updated: April 26, 2026 10:14:41 IST

Gold Rate Today 26 April 2026: सोना कितना हुआ महंगा? जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट

Gold Price 24,22,18 Carat Today 26 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 26, 2026 10:15:04 IST

Joke of the Day: जब मैं गाती हूं तो आप बाहर क्यों चले जाते हो? पत्नी के पूछने पर पति ने जो कहा, फिर…

Funny Jokes In Hindi: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है. ये…

Last Updated: April 26, 2026 09:59:49 IST

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी के दिन गलती से भी न करें ये चीजें, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत का पुण्य फल

Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी 2026 भगवान विष्णु को समर्पित पावन व्रत है. इस दिन…

Last Updated: April 26, 2026 09:53:58 IST

Bollywood: Salman Khan की मोहब्बत को इस एक्टर ने किया एक साल तक डेट, ऐश्वर्या को बोला था इंडस्ट्री में सबसे सेक्सी लड़की

Akshaye Khanna: 'धुरंधर' की रिलीज़ के बाद से ही इंटरनेट यूज़र्स अक्षय खन्ना की तारीफ़…

Last Updated: April 26, 2026 09:50:02 IST

महिलाओं की कई परेशानियों का टॉनिक… इस पानी को पीते ही एनर्जी होगी बूस्ट, बस ऐसे करना होगा सेवन

Saffron Water Benefits: प्रीमेनोपॉज महिलाओं के लिए एक चुनौतीपूर्ण दौर होता है. इस समय मूड…

Last Updated: April 26, 2026 09:49:41 IST