<

कलरफुल शार्पनर से मिनी ऑटो रिक्शा बना रहा रांची का शख्स! क्या आपने देखे वीडियोज

Jharkhand Man Creativity: एक वीडियो में नीचे काला शार्पनर, ऊपर हरा और सामने इरेज़र के साथ सीन में सड़क पर छोटा ट्रक दिखाया गया है. इसमें बनाए गए कैरेक्टर उसके पास कचरा फेंकने के लिए आते हैं.

Jharkhand Man Creativity: अगर आपके पास हुनर और जज्बा हो तो कोयले की खदान से हीरा तराश और तलाश सकते हैं. झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले एक शख्स ने कुछ ऐसा ही कमाल किया है. इसके बाद उसकी देशभर में चर्चा हो रही है. इस शख्स ने रंगीन शार्पनर को मिनी ऑटो रिक्शा में तब्दील कर दिया है और यह देखने में बहुत ही आकर्षक लग रहा है. बताया जा रहा है कि शख्स स्मार्ट स्केच और मज़ेदार साउंड इफ़ेक्ट का इस्तेमाल करके छोटी एनिमेटेड गाड़ियों को तब्दील कर रहा है.

शख्स ने बताया- कैसे है यह आसान

यह शख्स रंगीन शार्पनर का इस्तेमाल करके छोटी भारतीय गाड़ियां बना रहा है. इसके साथ ही एनिमेशन की मदद से उनमें जान डाल रहा है. उनके शानदार मॉडल और स्मार्ट स्केच लोगों को खुश कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्हें जमकर तारीफ भी मिल रही है. इसका वीडियो भी तेजी से वायरल है. वीडियो में यह शख्स कहता है कि मेरे पास बहुत से शार्पनर हैं. इसके जरिये यानी इन रंगीन शार्पनर से कुछ इंडियन गाड़ियां बनाने का फैसला किया. उसने कहा कि यह बहुत मुश्किल नहीं है. वह प्रक्रिया के तहत नीचे एक काला शार्पनर और ऊपर एक पीला शार्पनर रखता है. ऐसे में मोटर की आवाज़ बजती है, इस पर शख्स कहता है कि यह बजाज ऑटो रिक्शा है. क्रिएटिव इमेज में शार्पनर ऑटो हाथ से बनी सड़क पर चलता हुआ दिखता है. यह देखने में बहुत खूबसूरत और रोमांचक लगता है.

मिनी डबल-डेकर भी बनाई

 उसका यह भी कहना है कि यह गाड़ी मुंबई की सड़कों से हटा दी गई है. आप में से कुछ लोग बहुत लकी हैं अगर आपको इस पर सवारी करने का मौका मिला. यह एक डबल-डेकर बस है. वीडियो के मुताबिक, वह तीन लाल शार्पनर को एक साथ जोड़ता है और साउंड इफ़ेक्ट डालता है. इसके बाद इमेज में एक मिनी डबल-डेकर बस एक स्केच किए गए बस स्टॉप के बगल में चलती हुई दिखती है. इसी वीडियो में वह कहता है कि कभी यह एक ट्रक होता है, कभी यह एक ठेला होता है. यह एक मिनी ट्रक है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: 14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देंखे RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…

Last Updated: April 14, 2026 01:01:16 IST

दराट से गर्दन पर 7 से 8 वार, लगभग धड़ से अलग हो गया सिर; सिरफिरे युवक ने छात्रा की बेरहमी से की हत्या

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

Last Updated: April 14, 2026 00:41:28 IST

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…

Last Updated: April 14, 2026 00:07:00 IST

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:49:19 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST