Jharkhand News: झारखंड की एक शादीशुदा महिला इंस्टाग्राम पर एक युवक से मिली, जिसकी अमीरी देख वह प्यार में पड़ गई. फिर बाद में पता चला कि वह युवक कोई अमीर व्यक्ति नहीं, बल्कि दिहाड़ी मजदूर है.
झारखंड की महिला को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार
Jharkhand Woman Found Love on Instagram: आज के डिजिटल युग में लोगों को सोशल मीडिया के जरिए प्यार हो जाता है. अब एक ऐसा ही मामला झारखंड के दुमका से सामने आया है. जहां तीन बच्चों की मां को इंस्टाग्राम पर आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में रहने वाले एक व्यक्ति से प्यार हो गया. उस व्यक्ति ने बताया कि वह बहुत अमीर है. फिर महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर हजारों किलोमीटर दूर उससे मिलने पहुंच गई. जानिए पूरा मामला.
झारखंड के दुमका में रहने वाली एक महिला को इंस्टाग्राम चलाने के दौरान आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में रहने वाले एक व्यक्ति से दोस्ती हुई. उस आदमी ने बताया की वह बहुत अमीर है. यह सुन महिला उससे प्रभावित हो गई. इसके बाद शादीशुदा महिला आंध्र प्रदेश के रहने वाले व्यक्ति से मिलने के लिए 1500 किलोमीटर दूर चली गई. आपको बता दें कि महिला के तीन बच्चें भी हैं.
महिला जब आंध्र प्रदेश पहुंची और उस व्यक्ति से मिली तो पता चला कि वह अमीर नहीं, बल्कि दिहाड़ी मजदूर है. इस खबर को जानते ही वह हैरान हो गई.
यह खबर भी पढ़ें: https://indianews.in/state/uttar-pradesh/aligarh-saas-damad-love-story-now-she-ran-away-with-jija-know-this-news-details-866642/
जब महिला के पति को इस घटना की जानकारी हुई, तो उसने 12 जनवरी को सरैयाहाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अपनी शिकायत में पति ने बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से संपर्क में थी. इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार कहासुनी और विवाद भी हो चुका था, लेकिन समझाने के बावजूद पत्नी मान नहीं रही थी.
शिकायत मिलने के बाद झारखंड पुलिस ने जांच शुरू की. जब पुलिस आंध्र प्रदेश पहुंची तो उस महिला का पता चला और उसे सुरक्षित झारखंड वापस लाया गया. पति ने अपनी पत्नी को स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि पत्नी जब उस व्यक्ति से मिली, तो उसे एहसास हुआ कि आंध्र प्रदेश में रहने वाला व्यक्ति कोई अमीर नहीं, बल्कि मजदूर है.
यह दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की काफी दमदार बाइकें मानी जाती हैं. इन्हें लेने…
Xiaomi 17T vs OnePlus 15 भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक और दमसदार स्मार्टफोन माने…
Chadariye Mein Song: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का एक गाना' चदरिये में' को यूट्यूब पर…
Don 3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा…
Silver Price Today 25 May, 2026: सोने की तरह चांदी की कीमत में भी सोमवार…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…