<

जब जान लेने पर तुल गया था लैला का भाई, मजनू का हाथ थाम भाग आई भारत, फिर ऐसे तोड़ा ‘प्यार के परिंदों’ ने दम

laila-majnu real story: लैला मजनू की प्यार की मिसाल तो हर कोई देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पीछे की शिद्दत, आज हम आपको इनसे जुड़ी ही दिल कचोट देने वाली कहानी बताने जा रहे हैं.

Laila-Majnu Story: लैला-मजनू इस दुनिया में नहीं हैं. लेकिन आज भी उनके प्यार की मिसाल कायम है. प्यार क्या होता है और क्यों होता है ये लैला मजनू ने सिखाया. इनकी मोहब्बत की शिद्दत देख हर किसी की आंखें नम हो जाती थीं, आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि लैला-मजनू की दरगाह राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ तहसील के बिंजौर गांव गांव में है जो  भारत-पाकिस्तान सीमा से मात्र 2-5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह दरगाह सच्चे प्रेम का प्रतीक और प्रेमियों का तीर्थस्थल माना जाता है. आइए जान लेते हैं इनसे जुड़ी ऐसी बातें जो आप शायद ही जानते होंगे. 

इस तरह निकल गई जान

किंवदंती के मुताबिक, लैला और मजनू सातवीं शताब्दी के अरब प्रेमी थे. फ़ारसी लेखक निज़ामी ने अमर की गई उनकी प्रेम कहानी सच्चे प्रेम और त्याग की एक मिसाल है. कुछ लोककथाओं की माने तो, सामाजिक बाधाओं और पारिवारिक विरोध के कारण लैला और मजनू अलग हो गए थे. लैला की जबरन किसी दूसरे व्यक्ति से शादी करा दी गई, लेकिन वो मजनू के प्रति वफ़ादार रही.

वहीं प्यार में पागल मजनू जगह-जगह भटकता रहा और उसे “मजनू” का नाम मिला, जिसका असल मतलब पागल ही होता है. कहा जाता है कि इस कहानी का भारत से संबंध तब जुड़ा जब लैला और मजनू अपने परिवार और समाज से भागकर श्री गंगानगर के बिंजौर गाँव पहुँचे. रेगिस्तानी इलाके में पानी की कमी के कारण उनकी मृत्यु हो गई और स्थानीय लोगों ने उन्हें एक साथ दफना दिया.

प्रेमियों के लिए मजार की अहमियत

वहीं किंवदंती के मुताबिक लैला के भाई ने मजनू की हत्या कर दी थी और लैला खुद मजनू की लाश के पास ही मर गई थी. लेकिन, कुछ इतिहासकारों का मानना ​​है कि यह दरगाह असल में पीर बगदाद शाह की दरगाह हो सकती है, जिन्हें स्थानीय लोग लैला-मजनू की कहानी से जोड़ते हैं. इस दावे के बावजूद, इस दरगाह की लोकप्रियता और प्रेमियों की भक्ति कम नहीं हुई है.

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Silver Price Today 16 may 2026: जानें अपने शहरों में चांदी के ताजा रेट्स

Silver Price Today 16 may 2026: पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में कमी…

Last Updated: May 16, 2026 13:09:37 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:47:05 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:46:42 IST

IPL 2026: CSK की हार से 2 टीमों की मौज! प्लेऑफ के रोमांच का लगा तड़का, देखें रेस में कौन आगे?

IPL 2026 Playoffs Scenario: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके की हार से दो टीमों…

Last Updated: May 16, 2026 11:54:21 IST

Petrol Diesel Prices Today 16 May 2026: दिल्ली से चेन्नई तक, जानें पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

petrol diesel prices today 16 may 2026: 4 साल के बाद देशभर में पेट्रोल और…

Last Updated: May 16, 2026 11:26:40 IST