<

बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता, चिलचिलाती धूप में कुत्ते को बालकनी में छोड़ गया मालिक; Video देख पसीज जाएगा कलेजा

Pune Dog Video: सोशल मीडियो पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुत्ते को बालकनी में छोड़ने के मामले में लोगों का गुस्सा फूट गया है. सोशल मीडियो यूजर्स इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

Pune Dog Viral Video: महाराष्ट्र के पुणे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बालकनी में एक कुत्ते को अकेले छोड़ दिया गया है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़क गया है और इस पर लोगों द्वारा कार्रवाई करने की मांग की जारी है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदित शर्मा नामक यूजर द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया है. जिसमें कुत्ते को बालकनी में बंद दिखाया गया है.

वायरल वीडियो में किया गया ये दावा

वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया गया है कि यह घटना पुणे के लोनी कालभोर की है. वीडियो में पास की एक इमारत से वीडियो बना रही महिला की आवाज सुनाई दे रही है, जो कुत्ते की हालत पर चिंता जता रही है. जिसमें महिला को कहते हुए सुना जा सकता है कि कम से कम उसके लिए थोड़ी छांव तो कर दो या फिर उसके लिए कुछ खाने-पीने का ही रख दो.

यूजर ने बताई दिल दहला देने वाली घटना

इस वीडियो को शेयर करते हुए विदित शर्मा ने इस स्थिति को बेहद ज़रूरी और दिल दहला देने वाला बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि कुत्ते को भीषण गर्मी में बिना किसी छांव या पानी के छोड़ दिया गया है और उसे पीटा भी जा रहा है. उन्होंने उस इलाके के लोगों से गुज़ारिश की कि वे कुत्ते की हालत देखें, उसे पानी पिलाएं और स्थानीय बचाव दल या एनजीओ को इस बारे में जानकारी दें. इसके अलावा, यूजर ने इस पोस्ट में लिखा है कि यह सिर्फ़ लापरवाही नहीं है, बल्कि जानवरों के साथ क्रूरता है. आज आपका एक छोटा सा कदम किसी की जान बचा सकता है. साथ ही उन्होंने ऑनलाइन मौजूद दूसरे लोगों से भी इस मुद्दे को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील की.

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जिसमें एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि लोगों को हो क्या गया है? अगर आप किसी कुत्ते के साथ ठीक से पेश नहीं आ सकते तो फिर उसे पालते ही क्यों हैं? वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए इस स्थिति को जान-बूझकर की गई क्रूरता बताया. कुछ अन्य यूजर्स ने तो और भी सख़्त शब्दों का इस्तेमाल करते हुए इस घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों की कड़ी निंदा की.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Silver Price Today 15 May 2026: क्या है चांदी की कीमत, जानें यूपी-दिल्ली समेत अपने-अपने शहर के दाम

Silver Price Today 15 May 2026: चांदी के दामों में गिरावट की वजह से मुनाफावसूली…

Last Updated: May 15, 2026 19:28:33 IST

Funny Jokes: लड़कियां पराया धन तो लड़के क्या? टीचर के पूछने पर छात्र का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes In Hindi: एक्सपर्ट की मानें तो, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल…

Last Updated: May 15, 2026 19:16:55 IST

‘अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी…’ NEET एग्जाम रद्द होने से हताश छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों पर टूटा पहाड़

दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा…

Last Updated: May 15, 2026 18:40:55 IST

पंजाब किंग्स की हार का जिम्मेदार कौन? सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया इल्जाम, बोले- अगर वो…

सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला…

Last Updated: May 15, 2026 18:35:54 IST

पटना में MLA के भाई से चेन स्नैचिंग! कंकड़बाग में सुबह-सुबह बदमाशों का हमला

Viral Video: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे…

Last Updated: May 15, 2026 18:11:20 IST