Chilli Paneer Recipe: चिली पनीर इंडो-चाइनीज व्यंजन का सबसे लोकप्रिय स्टार्टर है. इसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी बेहद पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपने भी ये महसूस किया है कि घर पर जब भी चिली पनीर बनाओ तो रेस्टोरेंट जैसा स्वाद नहीं आता? तो मैं आपके लिए लेकर आई हूं चिली पनीर की एक आसान रेसिपी!
रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी और चटपटा चिली पनीर इस आसान रेसिपी से घर पर ही बना सकते हैं. ये फ्राइड राइस या नूडल्स के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगता है. आप अपनी हाउसपार्टी के मेन्यू में इसे जरूर शामिल करें, लोग तारीफ करते नहीं थकेंगे.
मुख्य सामग्री (4 सदस्यों के लिए)
पनीर फ्राई के लिए:
250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा)
¼ कप कॉर्न फ्लोर
2 टेबलस्पून मैदा
1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
¼ टीस्पून काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल
सॉस के लिए:
2 टेबलस्पून तेल
8-10 लहसुन की कलियाँ (बारीक कटी)
2-3 हरी मिर्च (कटी)
1 प्याज (बड़े टुकड़ों में)
1 शिमला मिर्च (बड़े टुकड़ों में)
2 टेबलस्पून हरा प्याज (कटा)
1 टेबलस्पून सोया सॉस
1 टेबलस्पून टोमैटो केचअप
1 टीस्पून विनेगर
½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून कॉर्न फ्लोर (1 टेबलस्पून पानी में घोलकर)
नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
बनाने की विधि
पनीर को मैरिनेट करें: एक बाउल में कॉर्न फ्लोर, मैदा, अदरक-लहसुन पेस्ट, मिर्च पाउडर, काली मिर्च और नमक मिलाकर गाढ़ा बैटर बनाएं. पनीर के क्यूब्स डालकर अच्छे से मैरिनेट करें.
पनीर तलें: कढ़ाई में तेल गरम करें. मैरिनेटेड पनीर को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें. टिश्यू पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल हटाएं.
सॉस तैयार करें: उसी कढ़ाई में 2 टेबलस्पून तेल गरम करें. लहसुन, हरी मिर्च और हरा प्याज डालकर 30 सेकंड भूनें. प्याज और शिमला मिर्च डालकर 1-2 मिनट क्रिस्पी होने तक हिलाएं. सोया सॉस, टोमैटो केचअप, विनेगर, मिर्च पाउडर, नमक और काली मिर्च डालकर मिलाएं. कॉर्न फ्लोर का घोल डालकर ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाएं.
पनीर मिलाएं: तले हुए पनीर के क्यूब्स डालकर 1 मिनट हल्के हाथ से टॉस करें. हरा प्याज छिड़ककर गैस बंद करें.