<

मरे बच्चे को सीने से लगाकर उसके उठने का इंतजार, शव छोड़ने को तैयार नहींं थी बंदरिया; वीडियो देख रो देंगे

Money Death Viral Video: एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लंगूर मां अपने मृत बच्चे को सीने से लगाए लंबे समय तक इधर-उधर घूमती नजर आती है. आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की मौत करंट लगने से हुई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना 25 मार्च की बताई जा रही है, जहां फॉरेस्ट ऑफिस के पास सरकारी पोल्ट्री फार्म की दीवार पर यह दृश्य देखने को मिला. मां कभी दीवार पर बैठकर बच्चे को पकड़े रहती, तो कभी उसे गोद में लेकर भटकती दिखी.

Money Death Viral Video: चाहे इंसान हो या जानवर मां का दिल तो मां का दिल ही होता है. ममता का सबसे दर्दनाक रूप तब सामने आता है जब एक मां अपने ही बच्चे को खो देती है. ऐसा ही दिल तोड़ देने वाला दृश्य इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.एक बेबस लंगूर मां अपने नन्हे बच्चे को सीने से लगाए घंटों भटकती रही मानो उसे यकीन ही न हो कि उसका लाल अब इस दुनिया में नहीं रहा. कभी दीवार पर बैठकर उसे कसकर चिपका लेती, तो कभी उसे गोद में लेकर इधर-उधर घूमती उसकी हर हरकत में दर्द, बेबसी और ममता साफ झलक रही थी.यह भावुक कर देने वाला नज़ारा जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं.

कहां का है मामला?

वीडियो रायगढ़ का बताया जा रहा है. जहां एक मादा बंदर अपने बच्चें के लाश को लेकर घूम रही थी. जिसके बाद मां अपने बच्चे को गोद में लेकर घंटों घूमती रही. वह बच्चे को सीने से लगाए घूमती रही. देखने वालों ने बुधवार शाम 25 मार्च को इस घटना का वीडियो बनाया.वीडियो में दिख रही जगह फ़ॉरेस्ट ऑफ़िस के पास एक सरकारी पोल्ट्री फ़ार्म की दीवार है. बंदर कभी दीवार पर बैठती, कभी बच्चे को गोद में लेकर घूमती. यह साफ़ नहीं है कि बच्चे की मौत कैसे हुई. शक है कि उसकी मौत करंट लगने से हुई होगी.बच्चे की मौत का कारण अभी भी साफ़ नहीं है. मां बंदर अपने बच्चे को सीने से लगाए घूमती रही. दीवार पर बंदरों का एक बड़ा झुंड भी मौजूद था, जो उसके साथ बैठा था.

बंदरों की भीड़ जमा

जिस दीवार के पास बंदर अपने मरे हुए बच्चे के साथ बैठा था, उसके पास दूसरे बंदरों का भी एक बड़ा झुंड था. सभी बंदर चुपचाप एक-दूसरे को देख रहे थे. बंदरों को इतना शांत देखकर लग रहा था कि वे दुख मना रहे हैं. लोग इस इमोशनल सीन पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. लोग कहते हैं कि इंसानों की तरह बंदरों में भी इमोशन होते हैं. वे इन्हीं इमोशन की वजह से ऐसा करते हैं. बंदरों के इन इमोशन को समझने की ज़रूरत है.

वन विभाग के अधिकारियों ने क्या कहा?

रेंजर संजय लाकड़ा ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उस समय टीम को इस घटना के बारे में पता नहीं था. जानकारी मिलने के बाद, टीम ने बंदरों के झुंड को ढूंढा लेकिन वे नहीं मिले.

chhattisgarh news, group of monkeys, crowd of monkeys, dead baby monkey, raigarh news, forest guard, forest guard team, emotional case of monkeys, chhattisgarh forest department

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST