Mughal Harem Truth: मुगल हरम यानी मुगल के बादशाहों के अय्याशी की अड्डा,लेकिन इसको लेकर लोगों में आज भी तरह-तरह के मत हैं.आज हम इस लेख मे जानने का प्रयास करेंगे कि आखिर मुगल हरम में नौकरानियों की स्थिति क्या थी.
जानिए मुगल हरम का 'काला' रहस्य
Mughal Harem Truth: मुगलो के शासनकाल में हरम सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि एक बेहद गुप्त और नियंत्रित व्यवस्था थी, जहां हर चीज सख्त नियमों के तहत चलती थी. यहां रहने वाली महिलाओं की पहचान तक छिपाकर रखी जाती थी. असली नामों की जगह उन्हें अलग-अलग उपनाम दिए जाते थे, ताकि उनकी असली पहचान बाहर न जा सके.
इतिहासकारों के अनुसार, हरम के भीतर सत्ता और प्रभाव को लेकर एक अलग ही दुनिया चलती थी, जहां हर कोई बादशाह के करीब आने की कोशिश करता था.
हरम में भोजन व्यवस्था भी बेहद खास और सुरक्षित होती थी. शाही परिवार के लिए अलग रसोई बनाई जाती थी, जहां खाने की गुणवत्ता और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता था. किसी भी तरह की साजिश से बचने के लिए भोजन को पहले परखा जाता था, उसके बाद ही बादशाह तक पहुंचाया जाता था.मुगल हरम की सुरक्षा को लेकर बेहद कड़े इंतजाम किए जाते थे. यहां किसी भी बाहरी पुरुष का प्रवेश पूरी तरह वर्जित था. सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों में बंटी होती थी, जिसमें अंदरूनी हिस्सों की जिम्मेदारी विशेष रूप से किन्नरों को सौंपी जाती थी. ये लोग न सिर्फ सुरक्षा संभालते थे, बल्कि हरम के भीतर होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखते थे.
हरम की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में दासियों की भूमिका बेहद अहम होती थी. वे सिर्फ घरेलू कामों तक सीमित नहीं थीं, बल्कि बच्चों की देखभाल, बेगमों की सेवा और कई जरूरी जिम्मेदारियां भी निभाती थीं. कुछ दासियां शाही परिवार के बेहद करीब होती थीं और उनका भरोसा जीतकर विशेष स्थान हासिल कर लेती थीं. ऐसे उदाहरण भी मिलते हैं जहां सेवा करने वाली महिलाएं समय के साथ प्रभावशाली बन गईं और दरबार में उनकी बातों को महत्व दिया जाने लगा.कई इतिहासकारों की मानें तो दासियों को बादशाहों के साथ बिस्तर भी शेयर करना पड़ता था.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पैपराजी ने…
Banke Bihari Temple New Rules: VIPs के साथ आने वाले निजी गार्डों के प्रवेश पर…
Joke of the day: सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह…
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां…
RK Singh: आर.के. सिंह जिन्हें देश की नौकरशाही और राजनीति, दोनों क्षेत्रों में व्यापक अनुभव…