<

न भिखारी, न गरीबी… अद्भुत है यह देश, मुसीबत आते ही सरकार देती है इतनी मदद कि कोई नहीं रहता बेरोजगार

Poverty Free Country: आज जहां दुनिया के बहुत सारे देश गरीबी और भुखमरी जैसी समस्याओं से परेशान हैं, वहीं एक देश ऐसा भी है,जहां सड़को पर भिखारी भी ना के बराबर दिखते हैं,ना ही कोई नागरिक बेरोजगार रहता है,आइए जानते हैं दुनिया के इस अनोखे देश के बारे में.

No Beggars Country: दुनिया के कई देशों में गरीबी और भिखारियों की समस्या आम है, लेकिन एक ऐसा देश भी है जहां आपको सड़क पर भीख मांगता हुआ व्यक्ति शायद ही दिखाई दे,इस देश को दुनिया के सबसे समृद्ध और खुश देशों में गिना जाता है. यहां की मजबूत अर्थव्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं ने गरीबी को लगभग खत्म कर दिया है. इस देश में बेरोजगार होने पर व्यक्ति को कुछ समय तक उसके ‘लास्ट सैलरी का करीब 80 प्रतिशत’ तक आर्थिक सहायता मिलती है. साथ ही सरकार करियर रिट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाती है ताकि लोग नई स्किल सीखकर जल्दी दोबारा रोजगार पा सकें.

 हम बात कर रहें हैं स्विट्जरलैंड की. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यहां की सरकार ने काफी पहले से ऐसी नीतियां लागू की हैं जिनका उद्देश्य हर नागरिक को आर्थिक सुरक्षा देना है. यहां नौकरी छूट जाने पर भी लोगों को तुरंत समस्याओं सामना नहीं करना पड़ता.स्विट्जरलैंड को यूरोप के सबसे अमीर देशों में गिना जाता है. यहां की औसत आय काफी अधिक है और जीवन स्तर भी दुनिया में सबसे बेहतर माना जाता है.

हर नागरिक के लिए घर और सुविधाएं

इस देश में सरकार यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी व्यक्ति बेघर न रहे. जिन लोगों के पास घर नहीं होता, उन्हें सरकारी योजनाओं के तहत रहने की सुविधा दी जाती है.बताया जाता है कि यहां की बड़ी आबादी सब्सिडी वाले अपार्टमेंट में रहती है, जहां उन्हें रहने की सुविधा अपेक्षाकृत कम खर्च में मिलती है. इसके अलावा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और जरूरी सुविधाओं तक भी आसान पहुंच मिलती है.इसके साथ ही यहां नागरिक अनुशासन पर भी बहुत जोर दिया जाता है. उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति सड़क पर सिगरेट का टुकड़ा फेंक देता है, तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसी वजह से यहां की सड़कें बेहद साफ और व्यवस्थित रहती हैं.

यहां गरीबी का मतलब अलग है

स्विट्जरलैंड में ‘गरीब’ शब्द का अर्थ भी थोड़ा अलग माना जाता है. यहां गरीब वह माना जाता है जिसकी आय ‘राष्ट्रीय औसत’ से कम हो, लेकिन इसके बावजूद उसके पास रहने के लिए घर, खाने की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहती हैं.यही कारण है कि इस देश में न तो खुलेआम गरीबी दिखाई देती है और न ही सड़क किनारे भीख मांगते लोग नजर आते हैं. मजबूत सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं ने यहां के नागरिकों को आर्थिक रूप से काफी सुरक्षित बना दिया है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Delhi Budget: 750 नए आरोग्य मंदिर, मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर…दिल्ली में 1.03 लाख करोड़ रुपये का बजट पास

Delhi Budget 2026-27: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का…

Last Updated: March 27, 2026 21:27:35 IST

‘मैंने पहले ही कहा था…’ राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले पर अक्षय कुमार ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला फिल्म के प्रमोशन में बिजी…

Last Updated: March 27, 2026 21:13:32 IST

पैरासिटिक इन्फेक्शन क्या है? जिसकी चपेट में आने पर घटा सबा आजाद का 4 KG वजन, जानें लक्षण, बचाव और इलाज

Saba Azad Parasitic Infection:  सबा को एक गंभीर पैरासिटिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती…

Last Updated: March 27, 2026 21:10:23 IST

IPL का अंजान बल्लेबाज, पंजाब किंग्स को फाइनल में फिर पहुंचाएगा? श्रेयस अय्यर को बड़ी उम्मीदें

पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए आर्य ने अपनी निडर बल्लेबाज़ी और लगातार अच्छे…

Last Updated: March 27, 2026 20:54:01 IST

Ladakh Avalanche: लद्दाख में भारी हिमस्खलन, 7 की मौत और 5 लोग हुए घायल; कई वाहन धंसे

Ladakh Avalanche: लद्दाख में जोजीला के पास हिमस्खलन होने से सात लोगों की मौत हो…

Last Updated: March 27, 2026 21:00:15 IST

‘IPL में खिलाड़ियों को और पैसा मिलना चाहिए, 25 करोड़ कम है…’पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

पूर्व अभिनव मुकुंद ने बयान देकर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने कहा है कि आईपीएल खिलाड़ियों…

Last Updated: March 27, 2026 20:08:20 IST