Optical Illusion Challenge:नीचे दी गई तस्वीर में आपको सिर्फ दिल ही दिल नजर आएंगे. पूरा बोर्ड लाल दिलों से भरा हुआ है, जैसे चारों तरफ प्यार ही प्यार हो. लेकिन इस प्यार भरी तस्वीर में एक छोटा सा राज छिपा है. इन सभी दिलों के बीच एक टूटा हुआ दिल भी मौजूद है, और आपको उसे ढूंढना है, सिर्फ 10 सेकंड के अंदर.
10 सेकंड में टूटा हुआ दिल' खोजिए
Optical Illusion: नीचे दी गई तस्वीर को ध्यान से देखिए. पहली नजर में आपको सिर्फ लाल-लाल दिल दिखाई देंगे. ऐसा लगेगा जैसे पूरा बोर्ड प्यार के रंग में रंगा हुआ है. हर दिल एक जैसा, एक ही आकार, एक ही अंदाज़ में बना हुआ. लेकिन यहीं पर छिपा है इस खेल का असली मजा. इन दिलों के बीच एक ऐसा दिल भी है जो बाकी सब से अलग है -एक ‘टूटा हुआ दिल’.
आपका काम है उस टूटे हुए दिल को पहचानना, और इसके लिए आपके पास सिर्फ 10 सेकंड का समय है. सुनने में आसान लग सकता है, लेकिन जब आप सच में तस्वीर को देखना शुरू करेंगे तो समझ आएगा कि यह उतना सरल नहीं है जितना दिखता है.
अब खुद को तैयार कीजिए. गहरी सांस लीजिए और अब पूरे फोकस के साथ तस्वीर पर नजर डालिए. शुरुआत में सब कुछ एक जैसा लगेगा. आंखें एक पैटर्न को पकड़ लेती हैं और दिमाग भी मान लेता है कि सब कुछ वैसा ही है. लेकिन ऑप्टिकल इल्यूजन की यही खासियत है -यह हमारी आंखों और दिमाग दोनों को भ्रमित कर देता है.
एक…दो… तीन… चार… पांच… छह…सात… आठ… नौ… दस…
तो क्या आपने 10 सेकंड के भीतर उस टूटे हुए दिल को ढूंढ लिया? अगर हां, तो सच में आपकी नजर बहुत तेज है. इसका मतलब है कि आप भीड़ में भी अलग चीजों को जल्दी पहचान लेते हैं. आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल मजबूत है .अगर अभी तक आपको टूटा हुआ दिल नहीं मिला, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. ऐसे ब्रेन टीजर का मकसद ही यही होता है कि वह हमारे दिमाग को थोड़ा चुनौती दे. कई बार हम जल्दीबाजी में पूरी तस्वीर को एक साथ देखने की कोशिश करते हैं, जबकि सही तरीका होता है धीरे-धीरे हर हिस्से को अलग-अलग देखना. हो सकता है कि टूटा हुआ दिल किसी कोने में हो, या फिर बिल्कुल बीच में इस तरह छिपा हो कि वह बाकी दिलों में घुल-मिल गया हो.
अब एक बार फिर से तस्वीर को शांत मन से देखिए. जल्दी करने की जरूरत नहीं है. हर पंक्ति और हर कोने पर नजर डालिए. हो सकता है इस बार आपको वह टूटा हुआ दिल साफ दिखाई दे जाए. अब भी नहीं मिला तो कोई बात नहीं.’टूटा हुआ दिल’ लाल घेरे में है.

Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…
Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…
दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…
अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…