सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्लास्टिक सर्जन डॉ. सौम्या गुप्ता 50 घंटे की लंबी ड्यूटी के बाद थकी-हारी घर लौटती हैं और उनकी सास आरती उतारकर उनका स्वागत करती हैं. वहीं कई यूजर्स ने सास की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए उन्हें असंवेदनशील बताया.
ड्यूटी के बाद घर लौटी प्लास्टिक सर्जन बहू का सास ने आरती उतारकर किया स्वागत
सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्लास्टिक सर्जन डॉ. सौम्या गुप्ता 50 घंटे की लंबी ड्यूटी के बाद थकी-हारी घर लौटती हैं और उनकी सास आरती उतारकर उनका स्वागत करती हैं.
इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया. यह वीडियो इंस्टाग्राम परअब तक 4.5 मिलियन से अधिक व्यूज और 95,000 लाइक्स बटोर चुका है, लेकिन साथ ही वर्क-लाइफ बैलेंस और पारिवारिक समर्थन पर बहस भी छेड़ रहा है.
वीडियो में डॉ. सौम्या गुप्ता घर के दरवाजे पर पहुंचती हैं. दरवाजे पर उनकी सास आरती की थाली लिए खड़ी होती हैं और कहती हैं, “बड़े भाग हमारे, जो हमारे घर तुम पधारे.” सौम्या पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं और कहती हैं, “थैंक यू मम्मी. भगवान मुझे सद्बुद्धि दे, घर में और वक्त बिताने का समय दे.” सास मजाक में बोलती हैं, “भाईसाब, ऐसी बहू देखी तुमने? जो चार-चार दिन में घर आती है. हमारा क्या सुख है इससे?” दरअसल, डॉ. सौम्या गुप्ता एक प्लास्टिक सर्जन हैं, जिनकी नौकरी में सर्जरी के कारण घंटे तय नहीं होते. 50 घंटे की लगातार ड्यूटी के बाद घर लौटना उनके कठिन परिश्रम को दर्शाता है.
वीडियो ने मिश्रित प्रतिक्रियाएं बटोरीं. कई यूजर्स ने सास-बहू के रिश्ते की तारीफ की, इसे “परफेक्ट फैमिली” कहा. वहीं कुछ ने 50 घंटे की शिफ्ट पर सवाल उठाए, डॉक्टरों के वर्क-लाइफ बैलेंस और ओवरटाइम पर चिंता भी व्यक्त की. एक और यूजर ने लिखा, “वाह, कितना प्यारा वीडियो है.”
वहीं कई यूजर्स ने सास की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए उन्हें असंवेदनशील बताया. एक यूजर ने कमेंट में कहा, “सोचिए, आज के ज़माने में ये सब सुनना कैसा लगेगा… इसीलिए तो मैं इस उम्र में शादी नहीं करती. एक सर्जन को भी ये सब बकवास सुननी पड़ती है. अकेले रहो और खुश रहो.” एक और यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, “आंटी ने ताना मार ही दिया कि इससे क्या सुख है बताओ, बहू इनके सुख के लिए आई है बेटे के नहीं.”
इन आलोचनाओं के बीच, गुप्ता के पति डॉ. शगुन अग्रवाल ने कमेंट सेक्शन में अपने परिवार का बचाव किया. उन्होंने लिखा, “ मेरी मां की आलोचना करने वाले सभी लोगों से मैं कह सकता हूं कि आप लोगों ने अपने परिवार में इतनी सकारात्मकता का अनुभव नहीं किया होगा, इसलिए आपको यहां वह सकारात्मकता दिखाई नहीं दे रही है! और जो लोग कह रहे हैं कि वह पैसे के लिए ऐसा कर रही हैं… मेरी मां की किराए से होने वाली आय मेरी और मेरी पत्नी की संयुक्त आय से कहीं अधिक है. और यहां मौजूद सभी नारीवादियों से जो ‘कैसी सास है’ की बात कर रही हैं, उन्हें बता दूं कि मेरी मां यह सुनिश्चित करती हैं कि ड्राइवर हर सुबह और शाम अस्पताल जाए ताकि उन्हें अस्पताल में हर दिन गर्म खाना मिल सके! ” उन्होंने आगे अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा, “और सौम्या के लिए, वह सबसे अच्छी बहू है जिसकी कोई कल्पना कर सकता है!”
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…