इन दिनों सोशल मीडिया पर एक रशियन लड़की का होली पर बना वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक रशियन लड़की भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
रूसी महिला का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस का वीडियो हुआ वायरल
Russian Woman Dance Video: होली का त्योहार सिर्फ भारतीयों को नहीं बल्कि विदेशी लोगों को भी पसंद है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक रशियन लड़की का होली पर बना वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में एक रशियन लड़की भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं. उनके डांस मूव्स बिलकुल देसी स्टाइल में हैं. इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है.
होली के करीब आते ही सोशल मीडिया पर त्योहार से रिलेटेड वीडियो धूम मचाने लगे थे. होली सेलिब्रेशन को दिखाते हुए ही एक रशियन महिला ने भी वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में रूसी महिला मुस्कुराती हुई नजर आ रही है. जैसे ही तेज बीट वाला भोजपुरी गाना बजता है, वह पूरे जोश के साथ डांस शुरू कर देती है. उसके स्टेप्स आत्मविश्वासी हैं और हाथों की हरकतें गाने की लय से पूरी तरह मेल खाती हैं.
महिला न केवल डांस कर रही है, बल्कि गाने को दिल से महसूस भी कर रही है. उसके एक्सप्रेशन इतने जोशीले हैं कि दर्शक खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते. रशियन बाला का यह देसी स्टाइल लोगों को खूब पसंद आया. वीडियो देखकर बिहार-यूपी के लोग खासकर दिल हार बैठे हैं.
होली के अवसर पर अपलोड हुआ यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. लोगों ने उनके डांस मूव्स को खूब पसंद किया. लोग कमेंट्स में होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं और डांस की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि त्योहार किसी देश या भाषा तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने वाली खुशी है. इंस्टाग्राम पर इसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. यह वायरल वीडियो विदेशी लोगों में भी होली के प्रति उत्साह को दर्शाता है.
डिस्क्लेमर- यह जानकारी सोशल मीडिया पर आधारित है। India News किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
UP Crime News:ज़िले में एक 11 साल की मासूम बच्ची की हत्या की पुलिस जांच…
RCB vs SRH Playing XI: आरसीबी ने ओपनिंग मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने…
झारखंड में JMM विधायक अनंत प्रताप देव की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट. एयरबैग ने बचाई…
Dopamine Dressings: आज के बदलते दौर में आए दिन एक नया ट्रेंड वायरल होते रहता…
अयोध्या के राम मंदिर के पास राजघाट पर मची अफरा-तफरी! महायज्ञ के दौरान अचानक भड़की…
Movies-Series on Farzi Baba: हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में और सीरीज बनी हैं, जिन्होंने…