<

बनाते समय टाइट रह जाता है ढोकला? ट्राई करिये ये नई रेसिपी, हमेशा सॉफ्ट और स्पंजी बनेगा ढोकला

Dhokla Recipe: गुजराती व्यंजनों में ढोकला का विशेष स्थान है. यह पौष्टिक होने के साथ कम कैलोरी वाला भी होता है, जिससे इसे वो लोग भी खा सकते हैं, जो डाइटिंग कर रहे हैं. मैं आपके लिए ढोकले की आसान रेसिपी लेकर आई हूं. इस रेसिपी से ढोकला बनाने पर हमेशा सॉफ्ट और स्पंजी बनेगा.

Dhokla Recipe: गुजराती व्यंजनों में ढोकला का विशेष स्थान है. सॉफ्ट, स्पंजी ढोकला शाम के नाश्ते के लिए बेहतरीन विकल्प है. यह पौष्टिक होने के साथ कम कैलोरी वाला भी होता है, जिससे इसे वो लोग भी खा सकते हैं, जो डाइटिंग कर रहे हैं. लेकिन ढोकला बनाते समय सही तरीके का  इस्तेमाल न किया जाए, तो ढोकला टाइट हो जाता है. 

यहां मैं आपके लिए ढोकले की आसान रेसिपी लेकर आई हूं. इस रेसिपी से ढोकला बनाने पर हमेशा सॉफ्ट और स्पंजी बनेगा. आपको बस यहां बताये गए छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो करना है.

सामग्री (4 सदस्यों के लिए)

बैटर के लिए:
बेसन (ग्राम फ्लौर) – 1.5 कप
दही – 1/2 कप (फटा हुआ)
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार (लगभग 1 चम्मच)
चीनी – 1 चम्मच
अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
ईनो फ्रूट सॉल्ट (या बेकिंग सोडा 1/2 चम्मच) – 1 सैशे
पानी – 3/4 कप (लगभग)

तड़के के लिए:
सरसों के दाने – 1 चम्मच
तिल – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
करी पत्ता – 8-10
हींग – एक चुटकी
चीनी – 1 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (कटा)
नारियल का बुरादा – वैकल्पिक

बनाने की विधि

एक बाउल में बेसन, दही, हल्दी, नमक, चीनी, अदरक-मिर्च पेस्ट और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं. धीरे-धीरे पानी डालते हुए चिकना बैटर तैयार करें (दही जैसी Consistency हो). बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर फर्मेंट होने दें. फिर ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं (बैटर हल्का फूलने लगेगा).

एक थाली या मोल्ड को तेल लगाकर बैटर डालें. बर्तन (स्टीम करने वाले बर्तन या इडली कुकर) में पानी उबालें, थाली रखकर 15-20 मिनट तक मध्यम आंच पर भाप में पकाएं. टूथपिक डालकर चेक करें कि बैटर पक गया या नहीं. अगर पक जायेगा तो टूथपिक पर वो नहीं चिपकेगा.

ठंडा होने पर चाकू से काट लें. तड़के के लिए छोटे पैन में तेल गर्म करें, सरसों, तिल, मिर्च, करी पत्ता और हींग डालकर चटकने दें. चीनी, नींबू रस और 2 टेबलस्पून पानी मिलाकर ढोकले पर डालें. धनिया और नारियल छिड़ककर हरी चटनी के साथ सर्व करें.

सॉफ्ट ढोकला बनाने के Pro टिप्स

  • बैटर को कमरे के तापमान पर फर्मेंटेड करने के लिए 10-20 मिनट रखें, इससे सॉफ्ट स्पंजी बनते हैं.
  • पानी की मात्रा का विशेष ध्यान रखें. ढोकला की सॉफ्टनेस बैटर की कंसिस्टेंसी पर निर्भर करती है.
  • भाप में पकाते समय पहले 5 मिनट तेज आंच, फिर मध्यम आंच रखें; ढक्कन पर पानी न जमे इसके लिए कपड़ा लपेटें.
Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

अंतिम संस्कार में पहुंचे बंदर, महिला को लगे लगाकर रोए, देखकर भावुक हुए लोग

Rayara Doddi से एक बेहद भावुक दृश्य सामने आया, जहां 85 वर्षीय महिला, जो नियमित…

Last Updated: April 1, 2026 16:57:33 IST

दोस्त बनकर मिलने गया, भाभी से ही लड़ा बैठा इश्क़, बर्बाद किया भारतीय क्रिकेटर का हंसता खेलता घर

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले…

Last Updated: April 1, 2026 16:50:30 IST

IPL 2026: क्या DC vs LSG मैच में बारिश बनेगी विलेन? कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम, देखें रिपोर्ट

LSG vs DC Weather Forecast: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 1 अप्रैल…

Last Updated: April 1, 2026 16:41:16 IST

अप्रैल 2026 में एंट्री मारेंगी ये 4 दमदार बाइकें, फीचर्स में जबरदस्त, लिस्ट में Triumph 350 भी शामिल

यह बाइकें पुराने सेगमेंट से ज्यादा अपग्रेडेड और नए अवतार में देखने के लिए मिलेंगी.…

Last Updated: April 1, 2026 16:37:44 IST

जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते?इसके पीछे छिपे हैं 5 ऐसे गहरे रहस्य जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Jain Monk History: जैन धर्म अपनी अनोखी परंपराओं और कठिन साधना के लिए जाना जाता…

Last Updated: April 1, 2026 16:36:32 IST

पुराना नंबर बंद, नहीं बुक हो रहा गैस सिलेंडर? घबराएं नहीं इन आसान स्टेप्स से अपडेट करें मोबाइल नंबर

अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो ऐसे में घबराएं नहीं बल्कि, इस…

Last Updated: April 1, 2026 16:31:55 IST