Cinema Hall Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि थिएटर में लोग फिल्म देख रहे होते हैं. तभी अचानक पर्दे को फाड़ता हुआ स्कॉर्पियो निकलता है. इसके बाद थिएटर में अफरातफरी का माहौल बन जाता है. हालांकि, inkhabar.com इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान और परेशान हो गए हैं. आखिर ये कैसे संभव है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक सिनेमाघर के ऑडिटोरियम के अंदर फ़िल्म चल रहा है. तभी एक खास सीन के दौरान स्क्रीन पर एक कार दिखाई देती है, जो तेज़ी से कैमरे की ओर बढ़ती है.
सिनेमा घर में फैल गई दहशत
पहले तो थिएटर में मौजूद दर्शकों को लगता है कि यह सिर्फ एक सिनेमैटिक इफ़ेक्ट है; लेकिन, अचानक सिनेमा की स्क्रीन टूट जाती है. जैसे ही स्क्रीन टूटती है, एक असली महिंद्रा स्कॉर्पियो SUV धमाके के साथ सिनेमाघर के अंदर घुस आती है. कार सीधे स्क्रीन को तोड़ते हुए स्टेज तक पहुंच जाती है. इसके बाद पूरे इलाके में धूल और मलबा फैल जाता है. इस घटना के सामन आने के बाद सिनेमाघर में बैठे लोगों में दहशत फैल जाती है.
कमाल है सिनेमा हॉल में अचानक घुसी महिंद्रा स्कार्पियो यह देख कर चीख पुकार मच गई।
ऐसा तो पहले कभी नहीं देखा। pic.twitter.com/gmSjuTN03x
— 𝗠𝗮𝗿𝗶𝘆𝗮𝗺_𝗠𝗕𝗗 (@Mariyam_MBD) May 29, 2026
यह भी पढ़ें –
चलती कार पर थिरकी हसीना और रील के चक्कर में सील हो गई ‘लग्जरी कार’; हैरान कर देगा ये वायरल वीडियो
डर के मारे सीट छोड़कर भागे दर्शक
जैसे ही सिनेमाघर में यह घटना घटित होते हैं. दर्शक अपनी-अपनी सीट छोड़कर भागने लगते हैं. हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ये वीडियो सच में है या एआई जेनरेटेड वीडियो है. इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यार यह तो सचमुच ‘रील’ से ‘रियल’ बन गया!” इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कहा कि लगता है उन्होंने फ़िल्म का क्लाइमेक्स असल ज़िंदगी में दिखाने का फ़ैसला कर लिया था. इसके अलावा, एक और यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब इसे कहते हैं बिल्कुल ही अलग लेवल का 4D अनुभव!”
यह भी पढ़ें – Video: काला चश्मा नीली साड़ी, कॉलेज फेस्ट में हरियाणवी गाने पर लड़की ने लगाए ऐसे ठुमके; मच गया गदर
वहीं, कुछ यूज़र्स ने अंदाज़ा लगाया कि यह वीडियो शायद AI से बनाया गया हो. कई यूज़र्स का कहना है कि यह वीडियो इतना अजीब है कि पहली नज़र में इस पर यकीन करना मुश्किल है.