Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सड़कों पर भीख मांगने पर मजबूर है. वीडियो में युवक दावा कर रहा है कि कभी वह करोड़ों रुपयों का मालिक था.
वीके गिरी नामक युवक का वीडियो वायरल
कहते हैं ना कि मजबूरी किसी को कुछ भी करवा सकती है. इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेहद ही बदहाल स्थिति में दिख रहा युवक दावा कर रहा है कि वह कभी फिल्म का डायरेक्टर था. लेकिन आज हालात ने उसे सड़कों पर भीख मांगने के लिए मजबूर कर दिया है.
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा युवक अपना नाम वीके गिरी बता रहा है, जो जोधपुर, राजस्थान के बिलाड़ा का रहने वाला है. वह खुद को हरियाणवी फिल्म ‘मंथन’ का हीरो और डायरेक्टर बता रहा है. कह रहा है कि कभी वह दो फैक्ट्रियों का मालिक था और बहुत अमीर था. वह दावा कर रहा है कि उसके पास कई गाड़ियां भी थीं. लेकिन वह अब भीख मांग कर खाने के लिए मजबूर है.
युवक बता रहा है कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दे दिया और सब कुछ छीन लिया. वह युवक कह रहा है कि उसका एक बेटा भी है, जो जोधपुर में ही रहकर पढ़ाई कर रहा है.
जब ‘मंथन’ नामक हरियाणवी फिल्म को सर्च किया गया, तो इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. मंथन फिल्म डालने पर हिंदी फिल्म आती है, जिसे श्याम बेनेगल ने बनाई थी.
इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने कहा, ‘भाई, आपकी कहानी सुनकर दुख हुआ. हरियाणवी फिल्म ‘मंथन’ के हीरो-डायरेक्टर थे, दो फैक्ट्रियां चला चुके हैं, फिर भी आज ये हाल. पत्नी का धोखा और भी दर्दनाक.’ इसके अलावा एक ने कहा, ‘लगता है इनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है.’ वहीं अन्य लोग भी युवक की हालत पर दुख जता रहे हैं.
Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…
Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…
SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…
Nagaloi Jija Raped Saali: नांगलोई इलाके में 13 साल की एक लड़की के साथ उसके…