Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक गाय ने बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया. यह वीडियो एक रेलवे ट्रैक का है, जहां एक छोटी-सी बच्ची तेज रफ्तार ट्रेन के सामने आ गयी थी.
देवदूत बनकर आई गाय और छोटी बच्ची की बचाई जान
Cow Saves Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक गाय ने बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया. अचानक सामने आई विकट परिस्थिति में गाय ने किसी सुपरहीरो की तरह एक छोटी-सी बच्ची को बचा लिया.
यह वीडियो एक रेलवे ट्रैक का है, जहां एक छोटी-सी बच्ची तेज रफ्तार ट्रेन के सामने आ गयी थी. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी है. तभी एक ट्रेन तेज रफ्तार में सामने से आती हुई नजर आती है. बच्ची इन सबसे बेखबर खड़ी रहती है. लोग देखते हैं, घबराहट में उसको आवाज लगाते हैं, लेकिन सामने से ट्रेन आता देखकर किसी की हिम्मत नहीं होती कि जाकर उसको बचा ले. तभी अचानक सामने से एक गाय आती है, और धक्का मारकर पीछे कर देती है. यह दृश्य देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं.
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अपलोड किया गया, जहां यह कुछ ही घंटों में वायरल हो गया. इस वीडियो को अब तक एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लोग इस पर खूब बढ़-चढ़कर कमेंट कर रहे हैं, हालांकि लोगों की प्रतिक्रिया अलग-अलग है. एक ओर कई यूजर्स ने इसे चमत्कार वाला बचाव बताया. वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने गाय की इस हरकत की जमकर तारीफ की. इसके अलावा कई लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए. कई लोगों ने किया कि बच्चों को ऐसे खतरनाक इलाकों से दूर रखना बेहद जरूरी है ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके.
Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…
Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…
अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…
दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…
अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…
Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…