Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Watch Video: बेजुबान का क्या कसूर? पटाखों के शोर से सहमा नन्हा बंदर, मां ने सीने से लगाकर बचाया; वीडियो देख भर आएंगी आंखें

Watch Video: बेजुबान का क्या कसूर? पटाखों के शोर से सहमा नन्हा बंदर, मां ने सीने से लगाकर बचाया; वीडियो देख भर आएंगी आंखें

Watch Video: दिवाली के पटाखों की तेज आवाज से डरी मां बंदर अपने बच्चे को सीने से लगाए नजर आई. सोशल मीडिया पर वायरल इस भावुक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा.

Written By:
Published: November 10, 2026 15:55:32 IST
Last Updated: November 10, 2026 15:55:32 IST

Mobile Ads 1x1

Watch Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल पसीज सकता है. दिवाली के जश्न के बीच पटाखों की तेज आवाज जहां कुछ लोगों के लिए खुशी का मौका होती है, वहीं बेजुबान जानवरों के लिए यही आवाज डर और परेशानी की वजह बन जाती है. वायरल वीडियो में एक मां बंदर अपने बच्चे को सीने से लगाए नजर आ रही है. आसपास हो रही आतिशबाजी के बीच मां और उसका बच्चा काफी डरे हुए दिखाई दे रहे हैं.

पटाखों की आवाज से डर गया नन्हा बंदर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास लगातार पटाखे फूट रहे हैं. तेज धमाकों के बीच एक मां बंदर अपने बच्चे को मजबूती से पकड़े हुए है. ऐसा लग रहा है कि बच्चा पटाखों की आवाज से बुरी तरह डर गया है और मां की गोद में खुद को सुरक्षित महसूस करने की कोशिश कर रहा है. वीडियो में एक अन्य बंदर भी मां के पास चिपका हुआ दिखाई देता है. आसपास हो रही तेज आतिशबाजी के बीच इन बेजुबानों की हालत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो रहे हैं.

जश्न की आवाज बन रही जानवरों के लिए मुसीबत

दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन पटाखों का शोर जानवरों के लिए काफी परेशानी पैदा कर सकता है. खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले बंदर, कुत्ते, बिल्लियां और पक्षी तेज आवाज से घबरा जाते हैं. जानवरों की सुनने की क्षमता कई मामलों में इंसानों से अधिक संवेदनशील होती है. ऐसे में अचानक होने वाले तेज धमाके उनके अंदर डर और तनाव पैदा कर सकते हैं. कई बार पक्षी घबराकर अपने घोंसले छोड़ देते हैं, जबकि दूसरे जानवर सुरक्षित जगह तलाशने लगते हैं.

ये भी पढ़ें:  Caught on CCTV: जगदलपुर में महिलाओं की धूम-3 ने मचाया बवाल, दुकानदार बातों में फंसाया, फिर 1 करोड़ 74 लाख का सोना लेकर हुईं फरार

सोशल मीडिया पर भावुक हुए लोग

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक एनिमल रेस्क्यू कोऑर्डिनेटर ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि शहरों में इंसानों के साथ जानवर भी रहते हैं. अचानक होने वाले धमाकों से जानवरों में डर की स्थिति पैदा हो सकती है. इसलिए त्योहार मनाते समय हमें बेजुबानों की परेशानी का भी ध्यान रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें:  Watch Video: राम मंदिर में घुसकर बजरंगबली के पोस्टर फाड़े, फिर बोर्ड पर किया स्प्रे पेंट, गार्ड को दी जान से मारने की धमकी; CCTV में कैद पूरी घटना

MORE NEWS