<

आखिर क्या है ग्रीनलैंड शार्क का रहस्य, धरती पर सबसे लंबे समय तक रह सकती है जीवित

ग्रीनलैंड शार्क (Greenland Shark ) धरती पर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली कशेरुकी (Vertebrate) जीव में से एक है. ठंडे पानी में रहने, धीमी गति से बढ़ने की वजह से यह सदियों तक जीवित रहती है.

The Greenland Shark Mystery: ग्रीनलैंड शार्क (Somniosus microcephalus) प्रकृति के सबसे विस्मयकारी (Auwsome) चमत्कारों में से एक माने जाते हैं. जहां,  ठंडे आर्कटिक महासागर की गहराई में रहने वाली यह शार्क न सिर्फ अपनी विशाल काया के लिए विश्वभर में बेहद ही प्रसिद्ध है,  बल्कि अपनी अविश्वसनीय लंबी उम्र के लिए भी जानी जाती है. तो वहीं, दूसरी तरफ वैज्ञानिकों का मानना है कि ये जीव 272 से 500 साल तक धरती पर जीवित रह सकते हैं. इसका मतलब यह है कि आज समुद्र में तैर रही कुछ शार्क उस समय पैदा हुई होंगी जब आइजैक न्यूटन ने नियमों की खोज भी नहीं की थी. 

शून्य के करीब तापमान में रहते हैं शार्क

आपमें से शायद ही बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि दरअसल, यह शार्क शून्य के करीब तापमान वाले पानी में रहना पसंद करती हैं. जहां, ठंडे वातावरण की वजह से इनकी चयापचय (Metabolism) दर बेहद धीमी होती है. तो वहीं, वे बहुत धीरे तैरती हैं और बहुत कम ऊर्जा खर्च करती हैं, जिसे वैज्ञानिकों ने ‘स्लो-मोशन लाइफ’ का नाम दिया है. 

हर साल 1 सेंटीमीटर बढ़ते हैं ये शार्क

लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये शार्क हर साल सिर्फ और सिर्फ 1 सेंटीमीटर ही बढ़ती हैं. हालांकि, सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि वे लगभग 150 साल की आयु तक पहुंचने के बाद ही प्रजनन के लिए परिपक्व (Mature) हो जाती हैं. हाल ही शोधों (Research) से यह पता चला है कि डीएनए में खास तरह के मरम्मत तंत्र पाए जाते हैं, जो उम्र के साथ होने वाले नुकसान और कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने में पूरी तरह से मदद भी करते हैं. 

आखिर कैसे होता है आयु का निर्धारण?

जानकारी के मुताबिक, शार्क की उम्र का पता लगाना सबसे ज्यादा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि उनमें हड्डियों की कमी होती है. तो वहीं, दूसरी तरफ वैज्ञानिकों ने इनकी आंखों के लेंस के कार्बन डेटिंग (Radiocarbon dating) का इस्तेमाल करके उम्र का अनुमान लगाने की बेहद ही कोशिश की है. साल 2016 के एक प्रसिद्ध अध्ययन में एक 5 मीटर लंबी शार्क की उम्र लगभग 392 साल की आंकी गई थी. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Hyundai: Creta का समर एडिशन लॉन्च, हर वेरिएंट में मिलेंगे नए फीचर्स, ऑन-रोड कीमत क्या है?

Hyundai Creta Summer Edition:हुंडई मोटर कंपनी ने भारत में हुंडई क्रेटा का समर एडिशन लॉन्च…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:55 IST

Odisha: सड़क पर दंड नाच के दौरान भिड़े दो गुट, जमकर चले डंडे, बेरहमी से किया एक-दूसरे पर हमला, काबू करना हुआ मुश्किल

Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हिन्जिलिकाटु…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:29 IST

Ashok Kharat Video Case: अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो 15 से 50 रुपये में बिके, पर्सनल नंबर पर भेजे गए, साइबर सेल का बड़ा एक्शन

Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…

Last Updated: April 9, 2026 21:36:33 IST

DC vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा नहीं… ये खिलाड़ी बना गुजरात की जीत का असली हीरो, आखिरी गेंद पर किया चमत्कार

DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…

Last Updated: April 9, 2026 21:42:09 IST

‘अंत को स्वीकार करो…’ अर्जुन कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या खत्म कर रहे एक्टर?

हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…

Last Updated: April 9, 2026 21:26:45 IST

लखीमपुर खीरी में ‘फूड पॉइजनिंग’ ने ली 25 गिद्धों की जान, कुत्तों के शव खाते ही एक-एक कर जमीन पर गिरने लगे आसमान के राजा!

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ रहस्यमयी…

Last Updated: April 9, 2026 21:53:06 IST