<

कौन होते हैं Gen Z? जिन्होंने 48 घंटे में जला डाला नेपाल, KP Oli को भी कर दिया देश से बाहर

Gen Z: नेपाल इस समय जल रहा है. और इसको जलाने वाले कोई और नहीं बल्कि Gen Z के युवा हैं, क्या आप जानते हैं कि जनरेशन Z में कौन से लोग आते हैं? आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यही बताएंगे.

Generation Z: भारत का पड़ोसी देश नेपाल में इस समय वो हाल है जिसे देखकर हर कोई खौफ खा जाए. संसद भवन से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक राष्ट्रपति भवन से लेकर पीएम हाउस तक पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा जमा लिया और उसे फुंक डाला. इस आंदोलन ने धीरे-धीरे ऐसा रूप धारण किया जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता. दरअसल, ओली सरकार के 5 मंत्रियों ने इस्तीफ़ा दे दिया और अब खुद पीएम ओली ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है. इस्तीफा ही नहीं दिया बल्कि देश छोड़कर ही भाग गए. लेकिन हालात अभी भी काबू में नहीं आया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने नेपाल न जाने की सलाह दी है. आपकी जानकार के लिए बता दें कि नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है.  फ़िलहाल, नेपाल में हालात के काबू में आने का इंतज़ार किया जा रहा है. इस आंदोलन के लिए जेनरेशन Z को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है. चलिए जान लेते हैं किन युवाओं को जेनरेशन Z कहा जाता है?

Gen Z से  लेकर अल्फा तक

जानकारी के मुताबिक मिलेनियल्स या जनरेशन वाई के बाद पैदा हुए बच्चों को जनरेशन z कहा जाता है. इनके जन्म के साल को 1997 से 2012 और 2015 के अंतराल में बांटा गया है. इसके बाद की पीढ़ी को जनरेशन अल्फ़ा कहा जाता है. जनरेशन Z के बारे में कहा जाता है कि ये एक ऐसी पीढ़ी है जिसने पैदा होते ही या होश संभालते ही हाथों में फोन थाम लिया। इस पीढ़ी को लैपटॉप, आईफ़ोन जैसे गैजेट्स मिले और 5G स्पीड वाला इंटरनेट भी मिला. इन लोगों को किशोरावस्था में ही कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म तक पहूंच मिल गई.

इस वजह से भड़के Gen Z

इसी कारण, वो अपनी पुरानी पीढ़ियों की तुलना में सबसे ज़्यादा तकनीक-प्रेमी हैं. यही वजह है कि जब नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा, तो इस पीढ़ी ने आक्रोशित रूप धारण कर लिया. इस पीढ़ी को टेक-सेवी यानी तेज़ी से तकनीक अपनाने वाली पीढ़ी भी कहा जाता है. ऑनलाइन गेमिंग, ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट उनके जीवन का एक सामान्य हिस्सा हैं. इसके अलावा, समाज में समय बिताने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर समय बिताना भी उनके जीवन का एक अहम हिस्सा है. ऐसे में, जब इन प्लेटफॉर्म्स पर रोक लगी, तो नेपाल के युवा नाराज़ हो गए. नेपाल का मामला यह समझने के लिए भी काफ़ी है कि टेक कंपनियों ने हमारे जीवन में किस तरह दखल दिया है और उनके उत्पादों के बिना लोगों का जीवन मुश्किल हो सकता है.

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

‘मौत के बाद भी चलता रहा इलाज!’ बोकारो अस्पताल पर गंभीर आरोप, 4 दिन के मासूम की मौत पर बवाल

Viral Video: झारखंड के बोकारो स्थित एक अस्पताल पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. दावा…

Last Updated: May 16, 2026 13:59:17 IST

Silver Price Today 16 may 2026: जानें अपने शहरों में चांदी के ताजा रेट्स

Silver Price Today 16 may 2026: पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में कमी…

Last Updated: May 16, 2026 13:09:37 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:47:05 IST

Gold Price Today 16 May 2026: नोट करें आज अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today 16 May 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर…

Last Updated: May 16, 2026 12:46:42 IST

IPL 2026: CSK की हार से 2 टीमों की मौज! प्लेऑफ के रोमांच का लगा तड़का, देखें रेस में कौन आगे?

IPL 2026 Playoffs Scenario: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके की हार से दो टीमों…

Last Updated: May 16, 2026 11:54:21 IST