<

होली पर क्यों बनाई जाती हैं गुजिया, कैसे शुरू हुआ इसका चलन? जानें इतिहास

होली के मौके पर सबसे ज्यादा फेमस चीज है गुजिया. गुजिया की सुगंध और इसकी मिठास लगभग हर घर में मिलती है. लोगों को इसका स्वाद काफी पसंद आता है. क्या आप जानते हैं कि इसका ट्रेडिशन कहां से शुरू हुआ?

Why Gujiya Made on Holi: होली का त्योहार हो और गुजिया न बनें, ये तो लगभग नामुमकिन वाली बात हो जाती है. पूरे उत्तर भारत में खोया और ड्राई फ्रूट्स की मदद से गुजिया बनाई जाती हैं. इसके बाद इन्हें देसी घी में तला जाता है. होली के मौके पर बनाई जाने वाली गुजिया को केवल एक स्वीट डिश नहीं बल्कि सांस्कृतिक मेल-मिलाप और परंपरा का प्रतीक माना जाता है. इसके इतिहास की बात करें, तो कई कहानियां प्रचलित हैं. हालांकि ऐसा माना जाता है कि गुजिया 13वीं से 17वीं सदी के बीच चलन में आईं.

गुजिया का इतिहास लगभग 800 साल पुराना माना जाता है. कहा जाता है कि इसकी शुरुआत 13वीं सदी में हुई थी. इसे पहली बार उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में बनाया गया था. कहा जाता है कि पहले गुजिया तली नहीं जाती थीं बल्कि उन्हें तैयार करके धूप में सुखाया जाता था. शुरुआत में गेहूं के आटे की लोई में गुड़ और शहद भरकर धूप में सुखाया जाता था. ये रोजाना में खाने वाली साधारण मिठाई हुआ करती थी. 

राधा-कृष्ण की कथाओं से जुड़ी हैं गुजिया

हालांकि समय के साथ-साथ इसे बनाने का तरीका और स्पेशल मौकों पर खाने की परंपरा हो गई. पहले के समय इसे गुजिया नहीं बल्कि ‘करणीका’ कहा जाता था. पहले ये मिठाई बसंत के फसल उत्सव से जुड़ी थी. हालांकि बाद में गुजिया को राधा-कृष्ण की कथाओं से जोड़ा जाने लगा, जिसके कारण ये मिठाई होली की पारंपरिक मिठाई बन गई. वृंदावन के राधा रमण मंदिर में सदियों से भगवान श्रीकृष्ण को गुजिया और चंद्रकला का भोग लगाया जाता है.

मुगल काल में बदली गुजिया की सूरत

इसके बाद 16वीं-17वीं शताब्दी यानी मुगल काल के बीच इसे इसे घी में तलकर तैयार किया जाने लगा. इसमें गुड़ और शहद की जगह मावा (खोया) और ड्राई फ्रूट्स भरे जाने लगे. अलग-अलग राज्यों में गुजिया को अलग-अलग नामों से जाना जाता है. बिहार में गुजिया को पेड़किया नाम से भी जाना जाता है. वहीं गुजरात में इसे घुघरा कहा जाता है. महाराष्ट्र में करंजी, तो पंजाब में इसे पालकी नाम से जाना जाता है.

बकलावा का विचार हो सकती है गुजिया

वहीं कुछ इतिहासकारों का मानना है कि ये मिठाई मिडल ईस्टर्न डेजर्ट जैसे बकलावा को देखकर बनाई गई हो सकती है. इसके तहत ही व्यापारियों के साथ ही बकलावा सूखे मेवे औरर मीठी भरावन के विचार के साथ भारत पहुंचेगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST