World's Most Expensive: दुनिया के सबसे महंगे आम से भारतीय किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं. 3 लाख रुपये किलो की कीमत में मिलने वाले इस जापानी आम ने वैश्विक बाजारों में खूब धूम मचाई हुई है, लेकिन इतनी ऊंची कीमतों के बावजूद लोग मियाजाकी को इतना पसंद क्यों कर रहे हैं. यहां जानिए इसकी खूबियों के बारे में-
World's Most Expensive: आम है या सोने की खान? 1 किलो की कीमत ₹3 लाख, चोरी के डर से तैनात होते हैं बॉडीगार्ड
World’s Most Expensive: गर्मियों के सीजन में देशभर के बाजार अलग-अलग वैरायटी के आमों से भर जाते हैं. इसमें से साधारण वैरायटी के आमों का जायका ₹80 से ₹100 किलो की कीमत में ले सकते हैं, जबकि अच्छी किस्मों के आम ₹500 से ₹800 किलो की कीमत में मिल जाते हैं, लेकिन क्या आप कभी आपने ₹2.5 लाख से ₹3 लाख किलो की कीमत वाले आमों के बारे में सुना है?
कुछ समय पहले तक ये आम सिर्फ जापान के मियाजाकी शहर में ही उगाए जाते थे, लेकिन आज भारत के किसान भी इन आमों को बेचकर लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं. आखिर ऐसा क्या है इस आम में कि ये लाख की कीमत में बेचा जा रहा है, जानिए विस्तार से-
मियाजाकी आम को ‘ताइओ नो तमागो’ और ‘सूरज का अंडा’ भी कहते हैं. इस लाल रूबी जैसे दिखने वाले आम को उगना और खाना के खरीदना हर किसी के बसकी बात नहीं है. कुछ साल पहले तक जापान के मियाजाकी शहर में उगाए जाने वाले इस आम की दुनिया में भारी डिमांड थी. एक सीमित इलाके में इसका उत्पादन होने से इसका उत्पादन कम और कीमतें बढ़ने लगीं.
भारत के किसानों ने मियाजाकी आम में नया बिजनेस मॉडस तलाश लिया है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मियाजकी आम की कीमत 3 लाख रुपये किलो तक है, इसलिए भारत में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के कुछ किसान इसे उगाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे है.
इस आम की वैरायटी के एक ही पौधे की कीमत ₹1,500 से ₹5,000 रुपये के आसपास होती है, जिसकी स्पेशल केयर करने के बाद ही अच्छी मात्रा में आम की उपज मिल पाती है. आपको सुनकर हैरानी होगी, लेकिन मियाजाकी आम के बाग की सुरक्षा के लिए कुछ किसानों ने सीसीटीवी कैमरे और बॉडीगार्ड भी लगाए हैं.
3 लाख रुपये किलो वाले इस आम की खेती के लिए किसानों को कड़ी पहरेदारी करनी पड़ती है और ऊंची कीमतों को बावजूद बाजार में भी इसकी काफी डिमांड है. ये जानकर सबसे पहला सवाल यही आता है कि आखिर इस जर्द लाल रंग के आम में ऐसा क्या खास है?
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…