Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • फिल्मी है RCB के इस खिलाड़ी की लव स्टोरी, पहली नजर में हुआ इश्क, ताजमहल के सामने कर दिया इजहार

फिल्मी है RCB के इस खिलाड़ी की लव स्टोरी, पहली नजर में हुआ इश्क, ताजमहल के सामने कर दिया इजहार

AB de Villiers Love Story: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की फैन फॉलोइंग साउथ अफ्रीका से लेकर भारत में फैली हुई है. भारत में बहुत से लोग एबी डिविलियर्स को पसंद करते हैं. डिविलियर्स को दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिना जाता था, जिनके सामने बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे. एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में भी कई बड़े कारनामे किए हैं. वह मैदान पर सबसे खतरनाक बल्लेबाज दिखाई देते हैं, लेकिन रियल लाइफ में बहुत शांत स्वभाव के हैं. एबी डिविलियर्स की लव स्टोरी भी उनके करियर की तरह काफी रोमांचक है. फैंस को डिविलियर्स की लव स्टोरी काफी पसंद आती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि डिविलियर्स और उनकी वाइफ की प्रेम कहानी…

Last Updated: April 21, 2026 | 5:52 PM IST
AB de Villiers and his wife - Photo Gallery
1/8

कौन हैं एबी डिविलियर्स की वाइफ?

साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का वाइफ का नाम डेनियल स्वार्ट (Danielle Swart) है. कपल ने मार्च, 2013 में साउथ अफ्रीका के बेला-बेला (Bela-Bela) शहर में शादी की थी.

AB de Villiers and Danielle Swart - Photo Gallery
2/8

पहली नजर में हुआ था प्यार

एबी डिविलियर्स और डेनियल स्वार्ट की पहली मुलाकात साउथ अफ्रीका में एक होटल में लंच के दौरान हुई थी. एबी डिविलियर्स पहली ही नजर में पर डेनियल पर अपना दिल हार बैठे थे.

AB de Villiers and Danielle Swart - Photo Gallery
3/8

मां से लिया था नंबर

एबी डिविलियर्स काफी ज्यादा शर्मीले थे. ऐसे में उन्होंने अपनी मां से मदद मांगी, जिसके बाद बाद उन्हें डेनियल स्वार्ट का नंबर मिला था.

AB de Villiers Danielle Swart Love Story - Photo Gallery
4/8

दूसरी मुलाकात में क्या हुआ?

एबी डिविलियर्स पहली मुलाकात में डेनियल स्वार्ट से बातचीत नहीं कर पाए थे. कुछ समय बाद एबी के भाई की शादी में फिर उन दोनों की मुलाकात हुई. वहां पर डेनियल स्वार्ट की मधुर आवाज पर एबी डिविलियर्स मोहित हो गए. इसके बाद उन दोनों की बातचीत शुरू हुई.

AB de Villiers and his wife Danielle Swart - Photo Gallery
5/8

ताजमहल के सामने किया प्रपोज

एबी डिविलियर्स और डेनियल स्वार्ट की दोस्ती होने के बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू हुआ दिया. करीब 5 साल तक डेटिंग के बाद 2012 में एबी डिविलियर्स और डेनियल स्वार्ट भारत आए. इसी दौरान एबी डिविलियर्स ने ताजमहल के सामने घुटनों पर बैठकर डेनियल को प्रपोज किया था.

who is Danielle Swart - Photo Gallery
6/8

कौन हैं डेनियल स्वार्ट?

एबी डिविलियर्स की वाइफ डेनियल स्वार्ट एक सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. वह प्रिटोरिया में हेयर सैलून और स्किनकेयर जैसे बिजनेस से जुड़ी हैं. वह अक्सर चैरिटी के कामों में जुड़ी रहती हैं. बता दें कि डेनियल ने IPL 2016 के दौरान बच्चों के लिए फंड जुटाने लिए शेन वॉटसन के साथ गाना गाया था.

AB de Villiers children - Photo Gallery
7/8

3 बच्चों के माता-पिता

एबी डिविलियर्स और डेनियल स्वार्ट 3 बच्चों के माता-पिता हैं. उनके बड़े बेटे के नाम अब्राहम डीविलियर्स, छोटे बेटे का नाम जॉन रिचर्ड डीविलियर्स और बेटी का नाम येंटे डिविलियर्स है.

AB de Villiers ipl - Photo Gallery
8/8

IPL के स्टार रहे डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए. साथ ही आईपीएल में भी डिविलियर्स ने कई कारनामे किए. एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 5,162 रन बनाए हैं. खासकर आरसीबी फैंस के दिल में एबी डिविलियर्स ने अपनी खास जगह बनाई है.

More News