Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: ऑरेंज कैप के लिए सुदर्शन-क्लासेन में जंग, विराट कोहली भी रेस में शामिल, पर्पल कैप किसके पास?

IPL 2026: ऑरेंज कैप के लिए सुदर्शन-क्लासेन में जंग, विराट कोहली भी रेस में शामिल, पर्पल कैप किसके पास?

IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में साईं सुदर्शन और हेनरिक क्लासेन के बीच जंग जारी है. इन दोनों बल्लेबाजों ने टॉप-2 में अपनी जगह बनाई है. वहीं, विराट कोहली तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.

Written By:
Last Updated: 2026-05-17 10:39:48

Mobile Ads 1x1

IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 में लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने वाले हैं. हर एक मैच के साथ ऑरेंज कैप की रेस भी रोमांचक हो जा रही है. फिलहाल गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन और सनराइजर्स हैदराबाद के खूंखार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के बीच ऑरेंज कैप की टक्कर है. हेनरिक क्लासेन 12 मैचों में 508 रनों के साथ रेस में सबसे आगे हैं. वहीं, साईं सुदर्शन दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 12 मैचों में 501 रन बनाए हैं.

इसके बाद तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आते हैं. कोहली इस सीजन 12 मैचों में 165.75 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बना चुके हैं. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा चौथे स्थान पर आते हैं. अभिषेक शर्मा ने अभी तक 12 मैचों में 209.13 के स्ट्राइक रेट से 481 रन बनाए हैं.

शुभमन गिल भी रेस में शामिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं. फिलहाल शुभमन गिल (Shubman Gill) 7वें नंबर पर हैं. उन्होंने 11 पारियों में 158.30 के स्ट्राइक रेट से 467 रन बनाए हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 5वें और लखनऊ सुपर जायंट्स के बैटर मिचेल मार्श छठे पायदान पर हैं. हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं. ऐसे में उनके पास अब सिर्फ 2 मैच बाकी हैं, जबकि शुभमन गिल की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है. ऐसे में उन्हें ज्यादा मैच खेलने के मौके मिलेंगे.

सुदर्शन और क्लासेन के बीच होगी टक्कर

साईं सुदर्शन और हेनरिक क्लासेन के बीच ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक हो गई है. दोनों के बीच सिर्फ 8 रनों का अंतर है. अब 16 मई को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी. इस मैच में साईं सुदर्शन के पास अच्छी पारी खेलकर हेनरिक क्लासेन से आगे निकलने का मौका होगा.

पर्पल कैप पर भुवी का कब्जा

आईपीएल 2026 में आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया हुआ है. भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक 12 मैचों में सिर्फ 7.55 की इकॉनमी से 22 विकेट चटकाए हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर गुजरात के गेंदबाज कगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने 12 मैचों में 21 विकेट चटकाए हैं. फिर तीसरे नंबर पर अंशुल कंबोज (19 विकेट), चौथे पर राशिद खान (16 विकेट) और 5वें पायदान पर प्रिंस यादव (16 विकेट) हैं.

MORE NEWS