Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > Video: सांप को कंट्रोल करने चला था युवक, पूंछ पकड़कर घसीटने के दौरान पैर में डंसा तो निकल गई चीखें

Video: सांप को कंट्रोल करने चला था युवक, पूंछ पकड़कर घसीटने के दौरान पैर में डंसा तो निकल गई चीखें

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है. जो गुजरात के सूरत का बताया जा रहा है. जिसमें एक युवक सांप की पूंछ पकड़कर उसे घसीट रहा होता है. तभी सांप युवक के पैर में डंस लेता है. हालांकि, युवक को कुछ नहीं हुआ है.

Written By:
Last Updated: May 16, 2026 16:37:36 IST

Mobile Ads 1x1

Snake Viral Video: गुजरात के सूरत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति सांप की पूंछ पकड़कर उसे घसीट रहा था. तभी अचानक वो उसके पैर में डंस देता है. हालांकि, इस युवक के हाथ में सुरक्षा का कोई सामान नहीं है. बिना किसी सुरक्षा उपकरण के वह सांप को कमरे से बाहर खींचने में कामयाब हो जाता है और उसे पकड़े हुए आगे बढ़ने लगता है.

लेकिन अचानक सांप उसके पैर से लिपट जाता है और उसे काट लेता है, जिससे युवक घबराकर भाग खड़ा होता है. उसी पल सांप उस पर एक बार फिर हमला कर देता है. वीडियो बना रहे लोग युवक के परिवार के सदस्य लग रहे हैं, जिन्हें युवक को इस तरह से सांप को न पकड़ने की सलाह देते हुए सुना जा सकता है.

सांप के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, सचिन GIDC के भरवाड़ चॉल इलाके में अचानक एक सांप निकल जाता है. सांप के दिखते ही पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया. इस दौरान जशेश भरवाड़ नामक युवक सांप को पकड़ने की कोशिश करता है और इस पूरी स्थिति को एक खेलकूद मान लिया. युवक सांप को काबू करने की कोशिश में उसके साथ मजाक-मस्ती कर रहा था. तभी बिना किसी चेतावनी के सांप ने पलटवार कर दिया और सांप ने तेजी से युवक के पैर पर हमला कर दिया और उसे काट दिया.

यह भी पढ़ें –  नाली में पटका, सिर पर मारी लात… फिर भी एटा की शेरनी ने नहीं लूटने दिया पर्स, बदमाशों की सिट्टी-पिट्टी गुम!

युवक की बची जान

इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल से इस वीडियो कैद कर लिया. जिसके बाद इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी डर के सांप के पास जा रहा है. फिर उसे अचानक खाली हाथों से पकड़ लेता है और उसे इधर-उधर घुमाने लगता है. उसी पल सांप पलटकर वार कर देता है. जैसे ही सांप युवक को डंसता है. वो उसे छोड़कर फरार हो जाता है.

सांप के काटने के बाद युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया. बाद में मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें पता चला कि सांप जहरीला नहीं था. इसके बाद युवक और उनके परिवार वालों ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें – ‘बैलगाड़ी चाहिए तो यहां संपर्क करें’… पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर EV वालों ने ली चुटकी, घोड़ा खरीदने की सलाह!

Tags:

MORE NEWS