Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • अक्षय कुमार से लेकर परेश रावल तक, इन कलाकारों ने फिल्मों में निभाई किन्नरों की भूमिका; देखें लिस्ट

अक्षय कुमार से लेकर परेश रावल तक, इन कलाकारों ने फिल्मों में निभाई किन्नरों की भूमिका; देखें लिस्ट

Actors Played Trans Role in Movies; सिनेमाई दुनिया में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्मों में किन्नरों की भूमिका अदा की है. इस लिस्ट में कई दिग्गज एक्टर्स शामिल हैं. कुछ ने तो ऐसा रोल किया, जो आज भी लोगों के जहन में हैं. आइए मुख्यधारा के बॉलीवुड सिनेमा में ट्रांसजेंडर किरदारों पर एक नजर डालते हैं. 

Last Updated: April 26, 2026 | 3:03 PM IST
आशुतोष राणा - Photo Gallery
1/6

आशुतोष राणा

बॉलीवुड में ट्रांसजेंडर किरदारों के सबसे भयावह और यादगार चित्रणों में से एक है आशुतोष राणा. उन्होंने साल 1999 में आई मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'संघर्ष' में लज्जा शंकर पांडे का किरदार निभाया था. उनके दमदार अभिनय की खूब सराहना हुई थी.

Nawazuddin Siddiqui - Photo Gallery
2/6

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने साल 2023 में ZEE5 पर आई क्राइम ड्रामा फिल्म 'हड्डी' में एक ट्रांसजेंडर किरदार निभाया था.

अक्षय कुमार - Photo Gallery
3/6

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने 2020 में आई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी' में एक ट्रांसजेंडर किरदार निभाया था. उनके किरदार में एक ट्रांसजेंडर महिला की आत्मा समाहित हो जाती है.

paresh rawal - Photo Gallery
4/6

परेश रावल

परेश रावल ने 1997 में आई फिल्म तमन्ना में टीकू नामक एक ट्रांसजेंडर किरदार के रूप में शानदार अभिनय किया था.

शरद केलकर - Photo Gallery
5/6

शरद केलकर

शरद केलकर ने ओरिजिनल हॉरर कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी' में किन्नर की भूमिका निभाई थी, जो बाद में अक्षय कुमार के किरदार में प्रवेश कर जाती है.

Sadashiv Amrapurkar - Photo Gallery
6/6

सदाशिव अमरापुरकर

अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर ने 1991 में आई फिल्म 'सड़क' में महारानी के रूप में एक यादगार भूमिका निभाई, जो एक निर्दयी ट्रांसजेंडर वेश्यालय की मालकिन थी. इस किरदार के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले.

More News