Akshay Kumar Girlfriend List: जब खुद से 13 साल से बड़ी उम्र के प्यार में पड़ गए थे अक्षय कुमार, पूरे बॉलीवुड में मच गया था हड़कंप
Akshay Kumar Girlfriend List: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार साल में आसानी से चार से पांच फिल्में बना लेते हैं. वे पिछले 35 सालों से इंडस्ट्री में लीड एक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं और दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं. 1991 में शुरू हुआ उनका सफर आज भी जारी है. एक्टर आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. अक्षय उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने हर तरह की फिल्मों में काम किया है और सभी में सफलता हासिल की है. शुरुआत में एक्शन स्टार के तौर पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद, अक्षय ने बाद में अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया.
अक्षय कुमार को फैंस प्यार खिलाड़ी भी कहते हैं. अक्षय ने साल 1992 की फिल्म ‘खिलाड़ी’ में काम किया था जो सफल रही. इसके बाद एक्टर ने ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’, ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’, ‘खिलाड़ी 420’, ‘खिलाड़ी 786’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ जैसी खिलाड़ी सीरीज की फिल्में भी कीं. इसकी बदौलत वो खिलाड़ी कहलाए. अक्षय कुमार की शादी ट्विंकल खन्ना से जनवरी 2001 में हुई थी. लेकिन उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है. तो चलिए जानते हैं कि अक्षय कुमार किन एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं.
अक्षय कुमार और आयशा जुल्का
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक आयशा जुल्का और अक्षय कुमार का नाम अक्सर जोड़ा जाता था. अपने बॉलीवुड करियर के दौरान, आयशा का अक्षय कुमार के साथ रिलेशनशिप हिट रहा, लेकिन अफेयर की अफवाहें भी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा अक्षय को लेकर सीरियस थीं, लेकिन अक्षय उस समय सीरियस रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं थे.
अक्षय और पूजा बत्रा
पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस पूजा बत्रा का नाम भी खिलाड़ी कुमार के साथ जुड़ चुका है. पूजा फिलहाल बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उन्हें फिल्म "विरासत" में उनके रोल के लिए जाना जाता है. जब अक्षय का नाम पहली बार पूजा के साथ जोड़ा गया, तो वह उस समय काफी फेमस और जानी-मानी मॉडल थीं. जब पूजा अक्षय के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थीं, तो कुछ लोगों ने दावा किया कि अक्षय ने खुद को आगे बढ़ाने के लिए उनका इस्तेमाल किया. कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए.
अक्षय और शिल्पा
ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले अक्षय की ज़िंदगी में कई औरतें आईं और गईं. अक्षय शादी से पहले औरतों से सगाई करने के लिए भी जाने जाते थे. शिल्पा शेट्टी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. अक्षय और शिल्पा 90 के दशक में बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक थे. शिल्पा शेट्टी ने खुद माना था कि उनकी और अक्षय की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन बाद में उनके बीच दूरियां बढ़ गईं.
अक्षय और रवीना
अक्षय का रवीना टंडन के साथ लव अफेयर काफी समय तक चर्चा का विषय रहा. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया. फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान उन्हें प्यार हो गया. रवीना टंडन अपने समय की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक मानी जाती थीं, लेकिन उन्हें अक्षय कुमार से प्यार हो गया. उस दौरान रवीना टंडन के साथ उनके अफेयर की अफवाहें इतनी फैलीं कि लोगों को लगने लगा कि अक्षय जल्द ही उनसे शादी कर लेंगे.
अक्षय कुमार और रेखा
इतना ही नहीं अक्षय कुमार का नाम तो अपने से बड़ी और खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा के साथ भी जुड़ा. कहा जाता है दोनों के बीच फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान करीबियां बढ़ीं। यह अफेयर बॉलीवुड के सबसे चौंकाने वाले अफेयर्स में से एक माना जाता है.
2001 में की शादी
इसके बाद अक्षय का नाम ट्विंकल के साथ जुड़ा. वे फिल्म "ज़ुल्मी" और "इंटरनेशनल खिलाड़ी" में साथ काम कर रहे थे और ट्विंकल को अक्षय पसंद थे. कहा जाता है कि अक्षय ट्विंकल से शादी करने के मूड में नहीं थे, लेकिन ट्विंकल की मां डिंपल कपाड़िया के दबाव में अक्षय कुमार को झुकना पड़ा और 2001 में दोनों ने शादी कर ली.अब दोनों की एक बेटी नितारा और एक बेटा आरव कुमार हैं.
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि शादीशुदा होने के बाद भी अक्षय का नाम प्रियंका चोपड़ा से फिल्म 'वक्त' (2005) की शूटिंग के दौरान जुड़ा था. जब वे "अंदाज़", "मुझसे शादी करोगी", "ऐतराज" और "वक्त: रेस अगेंस्ट टाइम" जैसी फिल्मों में साथ दिखे. दोनों ने इस अफेयर के बारे में हमेशा चुप्पी साधे रखी, लेकिन कहा जाता है कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने उन्हें प्रियंका के साथ काम करने से रोका था. बाद में अक्षय ने प्रियंका से दूरी बना ली.
ये हैं अक्षय की टॉप बेहतरीन फिल्में
अक्षय कुमार अपने 35 साल से ज्यादा के बॉलीवुड करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी सबसे बेतरीन फिल्मों में 'खिलाड़ी', 'मोहरा', 'जानवर', 'हेरा फेरी', 'धड़कन', 'गरम मसाला', 'वेलकम', 'केसरी', 'टॉयलेट', 'मिशन मंगल', 'गुड न्यूज', 'सूर्यवंशी', 'भूत बंगला', 'भूल भुलैया', 'बेबी', 'राउडी राठौर' और 'मुझसे शादी करोगी' अदि शामिल हैं.