Kareena Kapoor-Shahid Kapoor Video: बॉलीवुड की दुनिया में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जिन्हें फैंस सालों बाद भी पर्दे पर साथ देखना पसंद करते हैं. करीना कपूर खान और शाहिद कपूर भी ऐसी ही एक जोड़ी हैं. हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें करीना और शाहिद एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं. दोनों का यह प्यारा पल देखकर फैंस को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ के आदित्य और गीत की याद आ गई है.
IIFA 2027 के इवेंट में छाए करीना कपूर और शाहिद कपूर
आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार, 22 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित की गई. इस इवेंट में सलमान खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, रश्मिका मंदाना और वरुण धवन समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की. इस दौरान करीना कपूर अपने ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आईं, वहीं सलमान खान भी अपने अंदाज से लाइमलाइट बटोरते दिखे. हालांकि, इस इवेंट का एक खास पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, करीना कपूर और शाहिद कपूर का एक-दूसरे से मिलते हुए वीडियो सामने आया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया.
करीना ने शाहिद को लगाया गले
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में करीना कपूर इवेंट के बाद शाहिद कपूर के पास जाती हैं और उनसे गर्मजोशी से मिलती हैं. इस दौरान दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आते हैं. दोनों के बीच इस सहज मुलाकात को देखकर फैंस काफी खुश हैं. करीना और शाहिद को लंबे समय बाद इस तरह साथ देखकर लोगों को उनकी फिल्म ‘जब वी मेट’ की याद आ गई. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और आज भी आदित्य और गीत बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में गिने जाते हैं.
फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
करीना और शाहिद के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘परफेक्ट पेयर… ये दोनों एक-दूसरे के लिए बने थे, लेकिन किस्मत ने कुछ और प्लान किया था.’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘पुराना प्यार कभी भी भूलता नहीं है.’ दोनों को साथ देखकर कई फैंस ने पुरानी यादें ताजा कीं और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी की तारीफ की.
कभी रिलेशनशिप में थे करीना और शाहिद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर और शाहिद कपूर कभी रिलेशनशिप में थे. हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और उन्होंने अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया. ऐसे में दोनों को एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिलते देखना फैंस के लिए खास पल बन गया है.
ये भी पढ़ें: न चकाचौंध, न शोर… करवा चौथ का 33 साल पुराना प्रेम और याद भरा गीत, आज भी नम कर देता है आंखें
दोनों का प्रोफेशनल फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर और शाहिद कपूर अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. दोनों की फिल्म ‘जब वी मेट’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है. यही वजह है कि उनकी एक छोटी-सी मुलाकात भी सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही है.
ये भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी रजनीकांत की फिल्म! अब तक कमा डाले इतने करोड़