Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • अक्षय तृतीया पर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो हो जाएं सावधान! ये जरूरी बातें जान लें, वरना बाद में पछताएंगे

अक्षय तृतीया पर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो हो जाएं सावधान! ये जरूरी बातें जान लें, वरना बाद में पछताएंगे

अक्षय तृतीया के दिन प्रॉपर्टी खरीदना, सोना खरीदना या कहीं निवेश करना विशेष तौर पर शुभ माना जाता है. आजकल लोग सोने के बजाय रियल एस्टेट में निवेश करने की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. लेकिन सिर्फ शुभ मुहूर्त देखकर फैसला लेना सही नहीं होता, बल्कि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले पूरी जांच करना भी जरूरी है. 

Last Updated: April 18, 2026 | 11:20 AM IST
Accurate Information Is Essential - Photo Gallery
1/6

सही जानकारी है जरूरी

सही जानकारी और समझदारी के साथ लिया गया निर्णय ही भविष्य में फायदा देता है. किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने से पहले अच्छी तरह से छानबीन कर लें.

Make a well-considered decision. - Photo Gallery
2/6

सोच-समझकर लें फैसला

अक्षय तृतीया को नई शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन सिर्फ शुभ होने के लिए प्रॉपर्टी खरीदना ठीक नहीं है. प्रॉपर्टी खरीदना सिर्फ भावना से नहीं, सोच-समझकर लिया गया फैसला होना चाहिए.

A type of investment - Photo Gallery
3/6

एक तरह का निवेश

पुराने जमाने में लोग अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना पसंद करते थे, लेकिन अब लोग स्मार्ट विकल्प पर ध्यान दे रहे हैं और प्रॉपर्टी में निवेश को अधिक महत्त्व दे रहे हैं.

Verify the documents. - Photo Gallery
4/6

दस्तावेजों की करें जांच

किसी भी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले RERA रजिस्ट्रेशन, जमीन का टाइटल और सभी कानूनी कागजों की सही तरीके से जांच कर लें, वरना बाद में ये मुसीबत की वजह बन सकता है.

Builder's History - Photo Gallery
5/6

बिल्डर की हिस्ट्री

प्रॉपर्टी खरीदने से पहले बिल्डर की हिस्ट्री का पता कर लें. उसके पुराने प्रोजेक्ट, डिलीवरी टाइम और मार्केट में उसकी विश्वसनीयता जरूर चेक करें.

Buy property with the future in mind. - Photo Gallery
6/6

भविष्य को ध्यान में रखकर खरीदें प्रॉपर्टी

प्रॉपर्टी एक दिन की चीज नहीं है, बल्कि यह दीर्घकालिक निवेश के लिए खरीदी जाती है. इसलिए प्रॉपर्टी में निवेश से पहले भविष्य में उसकी ग्रोथ रेट, लोकेशन इन सबकी भी जानकारी अच्छे से कर लें.

More News