Bhooth Bangla Star Cast Fees: करोड़ों का घाटा सहकर भी भूत बंगला में क्यों काम कर रहे अक्षय कुमार? जानें सभी स्टार कास्ट की फीस
Bhooth Bangla Star Cast Fees: 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिल्म Bhoot Bangla के साथ धमाकेदार वापसी कर रही है. हॉरर और कॉमेडी की तड़के वाली ये फिल्म 2026 में रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें कई दमदार सितारे नजर आ रहे हैं और इसकी कास्ट फीस भी खूब चर्चा में है. आइए जानते हैं सबकी फीस के बारे में-
अक्षय कुमार की फीस
एक हालिया रिपोर्ट की माने तो भूत बांग्ला के लिए अक्षय कुमार ने फीस में कटौती की. कोइमोई के अनुसार, अक्षय हॉरर-कॉमेडी शैली में अपनी वापसी पर फोकस कर रहे हैं और उसी के अनुसार अपनी फीस समायोजित कर रहे हैं. पहले जहां उन्होंने Jolly LLB 3 के लिए ₹70 करोड़ लिए थे, वहीं Bhoot Bangla के लिए उन्होंने लगभग ₹50 करोड़ चार्ज किए.
तब्बू की फीस
तब्बू ने भी करीब 16% फीस कम की. उन्होंने इस फिल्म के लिए लगभग ₹2.5 करोड़ लिए, जो उनकी सामान्य ₹3 करोड़ फीस से कम है.
वामिका गब्बी की फीस
वामिका गब्बी को इस फिल्म में लगभग ₹3 करोड़ मिले, जो उन्हें कास्ट में टॉप सपोर्टिंग एक्ट्रेसेस में शामिल करता है.
परेश रावल की फीस
परेश रावल ने इस फिल्म के लिए करीब ₹2 करोड़ चार्ज किए, जो उनके एक्सपीरिएंस के हिसाब से सही माना जा रहा है.
राजपाल यादव की फीस
राजपाल यादव को इस फिल्म के लिए लगभग ₹1 से ₹1.5 करोड़ के बीच फीस मिली, जो उनके कॉमिक रोल के लिए है.
जिस्सु सेनगुप्ता की फीस
जिस्सु सेनगुप्ता ने इस फिल्म के लिए करीब ₹1 करोड़ चार्ज किए, और वे कहानी में अहम भूमिका निभाते दिखेंगे.
फिल्म का बजट और फीस का असर
Bhoot Bangla का कुल बजट लगभग ₹120 करोड़ बताया जा रहा है, जिसमें से अकेले अक्षय कुमार की फीस करीब 42% है, जो फिल्म के खर्च का बड़ा हिस्सा दर्शाती है.