बढ़ती महंगाई के दौर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की जेब पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है. जहां एक तरफ घरेलू गैस की कमी से लोग परेशान थे, तो अब तेल की बढ़ती कीमतों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. अब जनता अपना दर्द सुनाए भी तो किसे? इसलिए सोशल मीडिया पर नाराजगी और गुस्सा जाहिर करते हुए तमाम फनी मीम पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें बैलगाड़ी और घोड़ा खरीदने की बातें कही जा रही हैं.
हंसी के पीछे का दर्द पहचानिए
डीजल-पेट्रोल के दाम में बढोत्तरी के बाद कई शहरों में अब ईंधन की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर पार कर गई है. इस बदलाव का सीधा असर आम आदमी पर ज्यादा पड़ेगा. सरकार के इस फैसले से सिर्फ वाहन चलाने वाले ही नहीं, दूध, सब्जी और राशन की कीमतों पर भी पड़ता है, क्योंकि सप्लाई के लिए तो वाहन ही इस्तेमाल किए जाते हैं.
अपने इसी दर्द को जाहिर करते हुए एक यूजर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के डायलॉग वाला मीम शेयर किया है, जिसमें लिखा है चांद पर है अपुन….
Petrol and Diesel prices to Middle Class right now
#Diesel #PetrolDieselPrice #Petrol #PriceHike pic.twitter.com/jewTajlB4j
— Gaurav (@grjain) May 15, 2026
सुनील गौरैया नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर रामायण-महाभारत काल को याद करते हुए रथ, घुड़सवारी और भागते हुए सैनिकों की वीडियो शेयर की है, जिसे देखकर आपका भी हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाएगा.
Petrol and Diesel rates Increased, Me right now 🐎
#Diesel #Petrol pic.twitter.com/LFuQS0y9lf
— Sunil Goriya (@Sunil_Goriya) May 15, 2026
आशुतोष गुप्ता नाम के एक यूजर ने अपने भविष्य की प्लानिंग शेयर की है. अपने पोस्ट में यूजर ने लिखा है कि होने दो पेट्रोल डीजल महंगा प्रिये! तुम्हारे लिए दो बैल खरीदूंगा, और सोफा लगा बैलगाड़ी बनवाउँगा. फिर तुम्हे पूरा शहर घुमाऊंगा.
होने दो पेट्रोल डीजल महंगा प्रिये!
तुम्हारे लिए दो बैल खरीदूंगा,
और सोफा लगा बैलगाड़ी बनवाउँगा !🤓🤓फिर तुम्हे पूरा शहर घुमाऊंगा😎😎#petrol#Diesel #dieselpricehike @Aarti8016 @Rajputmahi012 @Nisha_130196 pic.twitter.com/XDDLg3LfoJ— Ashutosh Gupta (@ashugupta1460) May 15, 2026
पुष्पराज शर्मा नाम के यूजर ने आपदा में अवसर खोज लिया है. अपने ऑफिशियल अकाउंट पर यूजर ने उचित मूल्य पर बैलगाड़ी बेचने की बात कही है, जिसमें लोगों को 20% डिस्काउंट तक दिया जाएगा.
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते हुए दाम को देखते हुए जिसको भी बैलगाड़ी चाहिए संपर्क करे…
पूरा स्टॉक आ चुका है बैलगाड़ी का बिल्कुल उचित मूल्य पर मिलेगे अभी बुक करने पर 20 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी…#petrol #diesel pic.twitter.com/qbERapDXVI
— Pushpraj sharma (@ThePushprajX) May 15, 2026
हालांकि एक तबका ऐसा भी है, जिस पर डीजल-पेट्रोल की कीमतों का कोई असर नहीं पड़ेगा. वो हैं इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स के मालिक. सोशल मीडिया पर एक डांस का वीडियो तेजी से रीपोस्ट किया जा रहा है, जिसमें कथित ईवी ओनर धुरंधर के गाने ‘नैना लडावां’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
EV Owners seeing #Diesel and #Petrol prices hike after 4 years… 👇😂🤣#पेट्रोल pic.twitter.com/xSYaBygATR
— Dhirendra Singh (@dhiru13) May 15, 2026
ये भी पढ़ें:- Hanta Virus Outbreak: इंसानियत पर भारी पड़ेंगे अदृश्य दुश्मन! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी और 2026 का कड़वा सच