मैदान पर शेर, मोहब्बत की पिच पर ढेर… बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्यार में ‘आउट’ हुआ ये स्टार क्रिकेटर
KL Rahul Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) आज (18 अप्रैल) अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं. केएल राहुल ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान से लेकर ओपनर, विकेटकीपर, मिडिल ऑर्डर, फिनिशर तक सभी रोल निभाए हैं. वह दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं, जो किसी भी पोजीशन पर खेल सकते हैं. 34 साल के केएल राहुल अपनी सादगी और प्यारे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने बॉलीवुड के स्टार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से शादी रचाई है. आइए जानते हैं कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी एक-दूसरे के प्यार में कैसे पड़े…
कैसे हुई थी मुलाकात?
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. इसके बाद वे दोनों दोस्त बने और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. उन्होंने कई सालों तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा.
2019 में शुरु हुई अफवाह
साल 2019 में केएल राहुल और अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप की खबरें सामने आईं. इस साल थाईलैंड में नए साल की ट्रिप पर उनकी साथ में तस्वीरें वायरल हुई थीं. इसके बाद साल 2021 में केएल राहुल ने अथिया के बर्थडे पर उनके साथ तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते का खुलासा किया.
कब हुई शादी?
केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने करीब 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया. इसके बाद साल 2023 में सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फॉर्महाउस जहान में एक निजी समारोह में शादी रचाई.
2025 में बने माता-पिता
शादी के करीब 2 साल बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी माता-पिता बने. 24 मार्च 2025 को केएल राहुल और अथिया के घर बेटी का जन्म हुआ. कपल ने अपनी बेटी का नाम 'इवारा' रखा है.
कौन हैं अथिया शेट्टी?
अथिया शेट्टी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्होंने साल 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. इसके बाद अथिया शेट्टी 'मुबारकां' 'नवाबजादे',और 'मोतीचूर चकनाचूर' में भी नजर आईं.
अथिया शेट्टी इंटरनेट पर फेमस
केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 4.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.
केएल राहुल का सपोर्ट सिस्टम
अथिया शेट्टी केएल राहुल की सबसे बड़ी सपोर्टर हैं. वह अक्सर केएल राहुल को सपोर्ट करते हुए स्टैंड्स में नजर आती हैं.
IPL खेल रहे केएल राहुल
फिलहाल केएल राहुल आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं. केएल राहुल 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगे.