Cristiano Ronaldo Girlfriends: रोनाल्डो को पसंद है भारतीय टेस्ट! इस हिंदुस्तानी हसीना को कर चुके डेट, लिस्ट में और भी शामिल
Cristiano Ronaldo Girlfriends | Cristiano Ronaldo Love Life: ग्लोबल आइकन और करोड़ों लड़कियों के क्रश क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब शादीशुदा हो चुके हैं. मशहूर फुटबॉलर रोनाल्डो ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है. दोनों ने बेहद प्राइवेट तरीके से पूरी शादी की. दोनों करीब 10 साल से साथ थे, उनके पांच बच्चे हैं. रोनाल्डो ने शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. तस्वीरें देख उनके फैंस हैरान रह गए और कपल को बधाइयां दे रहे हैं. रोनाल्डो की लव लाइफ काफी मनोरंजन से भरपूर रही है. लिस्ट में एक भारतीय हसीना भी शामिल है.
मर्चे रोमेरो
रोनाल्डो की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही. मर्चे रोमेरो, जेम्मा एटकिंसन और नेरेइडा गैलार्डो जैसी मॉडल व अभिनेत्रियों के साथ उनके रिश्तों की खूब चर्चा हुई.
इरिना शायक
2010 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और रूसी सुपरमॉडल इरिना शायक का रिश्ता सुर्खियों में आया. दोनों करीब पांच साल साथ रहे और उनकी जोड़ी रोनाल्डो की सबसे चर्चित रिश्तों में शामिल रही.
किम कार्दशियन
रोनाल्डो का नाम किम कार्दशियन और पेरिस हिल्टन से भी जुड़ा. हालांकि, किम ने 2010 में डेटिंग की खबरों को खारिज करते हुए खुद को सिंगल बताया और अफवाहों पर सफाई दी.
बिपाशा बसु
रोनाल्डो और बिपाशा बसु की मुलाकात 2007 में लिस्बन में हुई थी. एक पार्टी के बाद दोनों की किस करते हुए तस्वीर सामने आई, जिसके बाद डेटिंग की खबरें फैलीं. उस समय बिपाशा का नाम जॉन अब्राहम से जुड़ा था.
जॉर्जिना रोड्रिगेज
2016 में रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई. करीब एक दशक साथ रहने के बाद दोनों ने 2025 में सगाई की और 11 अगस्त 2026 को शादी कर ली.
Disclaimer
इस खबर में दी गई कुछ जानकारी अफवाहों और सोशल मीडिया पर सामने आई रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।