Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Sushmita Mukherjee: घर में छोटे बच्चे और सर पर करोड़ों का कर्ज, C ग्रेड फिल्में करने पर मजबूर हुईं एक्ट्रेस; बोलीं, ‘मैंने अपनी आत्मा बेच…’

Sushmita Mukherjee: घर में छोटे बच्चे और सर पर करोड़ों का कर्ज, C ग्रेड फिल्में करने पर मजबूर हुईं एक्ट्रेस; बोलीं, ‘मैंने अपनी आत्मा बेच…’

‘गोलमाल’ फिल्म में परेश रावल की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी का जीवन कई उतार चढ़ाव से भरा रहा है. हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को याद किया, जब उन्हें मजबूरी में C-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा. सुष्मिता का कहना है कि उन पर कर्ज का बोझ था, जिसकी वजह से उन्हें कई ऐसे फैसले लेने पड़े, जो उनकी इच्छा के विरुद्ध थे. 

Last Updated: August 7, 2026 | 6:59 PM IST
करोड़ों के कर्ज ने किया मजबूर - Photo Gallery
1/5

करोड़ों के कर्ज ने किया मजबूर

आईएनएस को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता ने कहा कि जब उनकी कंपनी बंद हो गई, तब उनके हालात बहुत खराब हो गए थे. घर में छोटे-छोटे बच्चे थे, ऊपर से कर्ज का बोझ था. सुष्मिता मुखर्जी का कहना है कि अपनी प्रोडक्शन कंपनी पर 1 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने के लिए उन्हें ऐसे फैसले लेने पड़े, जिन पर आज भी उन्हें अफसोस है. उन्होंने 2002 का वक्त याद करते हुए बताया कि उनकी और उनके पति की मीडिया कंपनी ‘प्रयास प्रोडक्शन’ अचानक बंद हो गई थी

Sushmita Mukherjee C grade films - Photo Gallery
2/5

C-ग्रेड फिल्में करने पर मजबूर

सुष्मिता ने कहा कि कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने ऐसी फिल्मों में भी काम किया, जिनमें वो कभी काम नहीं करना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि मजबूरियों की वजह से मैंने अपनी आत्मा को बेच दिया था.

Sushmita Mukherjee - Photo Gallery
3/5

कर्ज वसूली के लिए घर तक आ जाते थे लोग

सुष्मिता ने बताया कि उनके हालात इतने खराब हो गए थे कि कर्ज वसूलने वाले लोग घर तक आ जाते थे और बदतमीजी करते थे. ऐसे में सुष्मिता और उनके पति ने 3-4 साल तक लगातार काम करके पूरा 1 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया.

Sushmita Mukherjee - Photo Gallery
4/5

विदेश में पढ़ते थे बच्चे

उन्होंने कहा कि एक मां होने के नाते वो चाहती थीं कि उनकी बेटी बाहर पढ़े, भले ही इसके लिए उन्हें बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़े. सुष्मिता ने बताया कि उनकी बेटी ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पढ़ाई की है, जो काफी महंगी थी.

Sushmita Mukherjee films - Photo Gallery
5/5

सुष्मिता मुखर्जी की प्रमुख फिल्में

सुष्मिता मुखर्जी ‘किंग अंकल’, ‘खलनायक’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘दोस्ताना’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. हाल ही में वो नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ (2025) में भी नजर आई थीं.

More News