Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • दुनिया के ऐसे क्रिकेटर्स, जो शादी से पहले ही बने पापा… किसी ने बसाया घर, तो किसी का टूटा रिश्ता

दुनिया के ऐसे क्रिकेटर्स, जो शादी से पहले ही बने पापा… किसी ने बसाया घर, तो किसी का टूटा रिश्ता

Cricketers Who Became Fathers Before Marriage: दुनिया के तमाम क्रिकेटरों की लव स्टोरी काफी ज्यादा फिल्मी और रोमांचक रही है. इनमें से कुछ ऐसे क्रिकेटर्स की भी कहानियां हैं, जो शादी से पहले ही पिता बन गए थे. इनमें भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से लेकर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स तक शामिल हैं. इनमें से कई क्रिकेटर्स की शादी हो गई, लेकिन कुछ शादी के बंधन में नहीं बंधे. देखें उन सभी क्रिकेटर्स की लिस्ट…

Last Updated: April 25, 2026 | 2:44 PM IST
Hardik Pandya with his son - Photo Gallery
1/6

हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. हार्दिक पांड्या ने जनवरी 2020 में सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक से सगाई की. इसके कुछ ही समय बाद हार्दिक पांड्या और नताशा माता-पिता बने. हार्दिक के बेटे का जन्म 30 जुलाई 2020 को हुआ. इसके बाद उन दोनों ने शादी कर ली. हालांकि उन दोनों की शादी 4 साल में ही टूट गई.

David warner with his family - Photo Gallery
2/6

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी शादी से पहले ही पिता बन गए थे. वार्नर की वाइफ कैंडिस ने साल 2014 में बेटी आइवी को जन्म दिया. इसके एक साल बाद 2015 में वॉर्नर और कैंडिस ने शादी रचाई. फिलहाल वे दोनों 3 बच्चों के पैरेंट्स हैं.

Vinod Kambli With His Children - Photo Gallery
3/6

विनोद कांबली

भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली का करियर भले ही छोटा रहे, लेकिन उन्होंने पूरी दुनिया को अपनी काबिलियत दिखाई थी. विनोद कांबली ने अपनी गर्लफ्रेंड नोएला लुईस से शादी की थी, लेकिन बाद में वे दोनों अलग हो गए. इसके बाद विनोद कांबली फैशन मॉडल एंड्रिया हेविट के साथ रिश्ते में आए. शादी से पहले ही कांबली और हेविट एक बच्चे के माता-पिता बन गए. उन्होंने अपने बेटे का नाम जीसस क्रिस्टियानो कांबली रखा. फिर विनोद कांबली ने 2010 में ईसाई धर्म अपना लिया और अपनी गर्लफ्रेंड एंड्रिया हेविट से शादी कर ली.

Joe Root With His Family - Photo Gallery
4/6

जो रूट

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट भी इस लिस्ट में शामिल हैं. जो रूट ने साल 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड कैरी कॉटरेल से सगाई की, जिसके बाद 2017 में पिता बन गए. फिर कुछ समय बाद ही कपल ने शादी कर ली.

Vivian Richards With His Daughter - Photo Gallery
5/6

विवियन रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों ने शुमार थे. सर विवियन रिचर्ड्स अपने करियर के दौरान ही बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता को डेट करने लगे. कुछ ही समय बाद सर विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता माता-पिता बन गए. हालांकि इसके बावजूद उन दोनों ने कभी शादी नहीं की. उनकी बेटी एक फेमस भारतीय डिजाइनर हैं. नीना गुप्ता ने दिल्ली के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से शादी कर ली. हालांकि वह अभी भी विवियन रिचर्ड्स के संपर्क में है.

Dyane Bravo With His Children - Photo Gallery
6/6

ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी उस क्रिकेटर्स की लिस्ट में आते हैं, जो बिना शादी के ही पिता बन गए है. ड्वेन ब्रावो की दो गर्लफ्रेंड और तीन बच्चे हैं. इसके बावजूद ब्रावो ने अभी तक शादी नहीं की है. ब्रावो की गर्लफ्रेंड्स का नाम खैता गोंसाल्वेस और रेजीना रामजीत है. उन दोनों से ही ब्रावो के बच्चे हैं.

More News