Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • International Women Day: सिर्फ पैसे कमाना ही नहीं, मैनेजमेंट… कौन सी चीजें आपको बनाती हैं इंडिपेंडेंट वुमेन?

International Women Day: सिर्फ पैसे कमाना ही नहीं, मैनेजमेंट… कौन सी चीजें आपको बनाती हैं इंडिपेंडेंट वुमेन?

International Women’s Day: पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन महिलाओं के संघर्षों, उनके अधिकारों और उनकी मेहनत के साथ ही उनकी उपलब्धियों को सम्मान दिया जाता है. आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं और नाम कमा रही हैं. शिक्षा से लेकर बिजनेस और राजनीति तक महिलाएं हर जगह काम कर रही हैं. समाज केवल उन्हीं महिलाओं को आत्मनिर्भर मानता है, जो नौकरी करती हैं और पैसे कमाती हैं. हालांकि सच्चाई इसके बिल्कुल अलग है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर हम आपको 5 ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके कारण सच में महिलाएं इंडिपेंडेंट बनती हैं.

Last Updated: March 5, 2026 | 6:21 PM IST
Identifying self-reliance - Photo Gallery
1/6

आत्मनिर्भरता की पहचान

बता दें कि वर्तमान समय में आत्मनिर्भरता की परिभाषा पूरी तरह से बदल गई है. अब महिलाओं की आत्मनिर्भरता केवल बैंक बैलेंस और सैलेरी तक ही सीमित नहीं रह गई है. आज के समय में सेल्फ रेस्पेक्ट और सेल्फ ट्रस्ट भी महिलाओं की आत्मनिर्भरता की पहचान है.

Make your own decisions - Photo Gallery
2/6

खुद लें अपने फैसलें

अगर आजादी की बात करें या इंडिपेंडेंसी की बात करें, तो जो महिलाएं अपने फैसले खुद ले लेती हैं, तो अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे फैसलों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहती हैं. उन्हें कौन सी पढ़ाई करनी है, कौन सी नौकरी करनी है, कब शादी करनी है और किससे शादी करनी है, जो इस तरह के फैसले खुद ले सकती हैं, वो होती हैं आत्मनिर्भर महिलाएं.

Give importance to dreams - Photo Gallery
3/6

सपनों को दें अहमियत

बहुत सी महिलाएं परिवार और दूसरी जिम्मेदारियों के कारण अपने सपनों से दूर हो जाती हैं. हालांकि आपको चाहिए कि आप परिवार और बच्चों के साथ ही खुद के सपनों की महत्वता समझें और उन्हें महत्व दें.

Don't panic - Photo Gallery
4/6

घबराएं नहीं

हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई मुश्किल दौर आता है. ऐसे में खुद को संभालना बहुत जरूरी है. काम का प्रेशर, रिश्तों का प्रेशर और आर्थिक दिक्कतों में घबराने की बजाय समाधान ढूंढने की कोशिश करती हैं. वो ऐसे समय पर रोने और दुखी होती हैं लेकिन हार बिल्कुल नहीं मानतीं.

Avoid compromise - Photo Gallery
5/6

समझौता करने से बचें

महिलाएं अक्सर सबको खुश रखने के लिए अपनी छोटी-छोटी खुशियों से समझौता कर लेती हैं. हालांकि ऐसा हर बार करना सही नहीं होता. अगर आपको किसी की कोई बात अच्छी नहीं लगी, तो आपको साफ शब्दों में ना कहना चाहिए.

Money Management - Photo Gallery
6/6

पैसे मैनेज करना

सिर्फ पैसे कमाना नहीं बल्कि उसे सही तरीके से संभालना भी आत्मनिर्भरता है. हर महीने में थोड़ी बचत करनी चाहिए. साथ ही फिजूल खर्चों से बचना चाहिए. इससे आप अपने भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं.

More News