IPL के वो 5 खतरनाक खिलाड़ी… जिनसे कांपते थे विरोधी, पर कभी हाथ नहीं लगी ट्रॉफी!
IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे ‘खतरनाक’ खिलाड़ी रहे हैं, जिनके नाम से ही विपक्षी टीमें कांपती थीं. बल्ले से छक्कों की बारिश हो या गेंद से हैट्रिक का जादू, इन दिग्गजों ने मैदान पर अपनी अमिट छाप छोड़ी. हालांकि, व्यक्तिगत रूप से महान रिकॉर्ड्स बनाने के बावजूद ये 5 खिलाड़ी कभी आईपीएल ट्रॉफी नहीं उठा सके.
एबी डिविलियर्स
अपनी '360 डिग्री' बल्लेबाजी से दुनिया के हर गेंदबाज को खौफजदा किया लेकिन आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए.
डिविलियर्स की विदाई
साल 2021 में संन्यास ले लिया, पर RCB को चैंपियन बनाने का सपना अधूरा ही रह गया
क्रिस गेल
आईपीएल में 175* रनों का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, फिर भी बिना खिताब के लीग से दूर होना पड़ा.
गेल का दबदबा
'यूनिवर्स बॉस' ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़े और यह रिकॉर्ड उनके रिटायर होने के 5 साल बाद भी नहीं टूटा है. किस्मत ने कभी चैंपियन बनने का मौका नहीं दिया.
वीरेंद्र सहवाग
पहली गेंद से गेंदबाजों पर प्रहार करने वाले इस दिग्गज का आईपीएल करियर बिना ट्रॉफी के खत्म हुआ.
सहवाग की अधूरी हसरत
साल 2014 में फाइनल तक पहुँचे, लेकिन खिताबी जीत का स्वाद कभी नहीं चख सके.
डेल स्टेन
अपनी तेज रफ्तार 'स्टेन गन' से बल्लेबाजों को डराया, पर डेल स्टेन को बिना मेडल के ही रिटायरमेंट लेना पड़ा.
अमित मिश्रा
आईपीएल में 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज, जिनका ट्रॉफी कैबिनेट आज भी खाली है.