अजय देवगन हैं तब्बू के शादी ना करने की वजह? कभी एक्ट्रेस पर मरते थे लड़के! फिर क्या हुआ?
Ajay Devgn and Tabu: अजय देवगन और तब्बू बॉलीवुड की दुनिया के वो सितारे हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है. लेकिन दोनों की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन के अलावा ऑफ स्क्रीन भी खूब चर्चा में रही थी. बताया जाता है कि तब्बू ने अजय देवगन की वजह से अभी तक शादी नहीं की है. चलिए जानते हैं पूरी बात.
54 साल की उम्र में अविवाहित हैं तब्बू
जानी-मानी अभिनेत्री तब्बू 54 साल की उम्र में भी अविवाहित हैं. उन्होंने शादी ना करने का फैसला किया है. एक्ट्रेस ने एक बार बताया था कि अजय देवगन इसके पीछे की वजह हैं.
क्या अजय देवगन हैं वजह?
एक इंटरव्यू में तब्बू ने बताया था कि अजय देवगन के कारण ही वह अभी तक अविवाहित हैं. एक्ट्रेस ने बताया था कि अजय देवगन और उनके उनके कजिन समीर एक्ट्रेस पर हमेशा नजर रखते थे. अगर कोई लड़का तब्बू के पास आता था वो उन्हें पीट देते थे.
कई सालों से दोनों हैं दोस्त
एक्ट्रेस तब्बू ने बताया था कि वो और अजय देवगन करीब 25 साल से एक दूसरे को जानते हैं. इस वजह से बहुत अच्छे दोस्त हैं.
तब्बू अजय से कहती हैं लड़का ढूंढ़ने के लिए
तब्बू ने एक बार इंटरव्यू में कहा, 'मैं हर-दूसरे दिन अजय से कहती हूं कि मेरे लिए सूटेबल लड़का ढूंढो. खैर, यह तो मजाक है. मेरा और अजय का रिश्ता काफी अच्छा है.'
क्या अजय देवगन से प्यार करती थी तब्बू?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'विजयपथ' के दौरान दोनों को प्यार हो गया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ काम किया.
अजय और तब्बू की फिल्में
अजय और तब्बू ने साथ-साथ 'विजयपथ' (1994), 'हकीकत' (1995), 'तक्षक' (1999) और 'दृश्यम'(2015), 'गोलमाल अगेन'(2017) में साथ काम किया है.
आज भी दोनों साथ में आ जाते हैं नजर
अजय देवगन और तब्बू अक्सर किसी कार्यक्रम में साथ नहीं देखे जाते हैं.