Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • न ग्लैमर, न कोई घमंड… कौन हैं मोहित शर्मा की वाइफ? 3 साल अफेयर के बाद क्रिकेटर ने रचाई थी शादी

न ग्लैमर, न कोई घमंड… कौन हैं मोहित शर्मा की वाइफ? 3 साल अफेयर के बाद क्रिकेटर ने रचाई थी शादी

Mohit Sharma Love Story: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा अपनी सटीकता और लगातार शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते थे. क्रिकेट के मैदान पर मोहित शर्मा ने अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. मोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर ज्यादा बड़ा नहीं रहा है, लेकिन आईपीएल में उन्होंने अपना जलवा दिखाया है. उनके करियर में कई बार उतार-चढ़ाव आया है, लेकिन उनकी वाइफ श्वेता जायसवाल ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा. मोहित शर्मा की लव स्टोरी भी काफी ज्यादा रोमांचक रही है, जो किसी फिल्म की कहानी जैसी है. पढ़ें स्टार क्रिकेटर की खूबसूरत लव स्टोरी…

Last Updated: April 16, 2026 | 3:48 PM IST
Mohit Sharma and His Wife - Photo Gallery
1/8

2016 में रचाई शादी

मोहित शर्मा ने कोलकाता की रहने वाली श्वेता जायसवाल के साथ साल 2016 में शादी रचाई थी. मोहित शर्मा ने महिलाओं के सम्मान में महिला दिवस के दिन श्वेता से शादी की थी. इसके बाद से वे दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं.

Mohit Sharma and his wife shweta - Photo Gallery
2/8

कैसे हुई थी मुलाकात?

शादी से पहले मोहित शर्मा और श्वेता जायसवाल ने करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. श्वेता से मोहित शर्मा की मुलाकात उस समय हुई थी, जब वो अपना करियर शुरू कर रहे थे. इस दौरान उन दोनों के बीच अफेयर की अफवाहें भी सामने आई थीं.

Mohit Sharma wife shweta jaiswal - Photo Gallery
3/8

कौन हैं श्वेता जायसवाल?

श्वेता शर्मा पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली हैं. मोहित शर्मा के साथ के समय श्वेता होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं. हालांकि शादी के बाद वह हाउसवाइफ बन गईं.

Mohit Sharma Child - Photo Gallery
4/8

2021 में बने पैरेंट्स

मोहित शर्मा और श्वेता जायसवाल साल 2021 में माता-पिता बने. श्वेता जायसवाल ने बेटे को जन्म दिया.

Mohit Sharma and shweta jaiswal - Photo Gallery
5/8

बुरे समय में निभाया साथ

श्वेता जायसवाल ने मोहित शर्मा के करियर के मुश्किल समय में उनका पूरा सपोर्ट किया. वह एक-दूसरे को काफी अच्छे से समझते हैं, जिसके चलते आज खुशी-खुशी जीवन जी रहे हैं. आईपीएल मैचों के दौरान श्वेता को मोहित शर्मा के लिए चीयर करते हुए भी देखा गया है.

Mohit Sharma Shweta Jaiswal - Photo Gallery
6/8

सादगी के लिए जानी जाती हैं श्वेता जायसवाल

मोहित शर्मा की पत्नी श्वेता जायसवाल अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं. वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहती हैं. हालांकि मोहित शर्मा अक्सर वाइफ और बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

Mohit Sharma Retirement - Photo Gallery
7/8

मोहित शर्मा ने कब लिया संन्यास?

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 3 दिसंबर 2025 को 37 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने 14 साल के क्रिकेट करियर का अंत किया.

Mohit Sharma IPL Stats - Photo Gallery
8/8

IPL में स्टार थे मोहित शर्मा

मोहित शर्मा ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले, लेकिन आईपीएल में एक बड़े स्टार थे. उन्होंने आईपीएल में 4 अलग-अलग टीमों की ओर से कुल 120 मैच खेले हैं, जिनमें 134 विकेट चटकाए हैं.

More News