Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • एक्ट्रेस नहीं, इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं परिणीति चोपड़ा, मैनचेस्टर यूनाइटेड में भी की नौकरी, ऐसे बनीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस नहीं, इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं परिणीति चोपड़ा, मैनचेस्टर यूनाइटेड में भी की नौकरी, ऐसे बनीं एक्ट्रेस

Parineeti Chopra: बॉलीवुड में अपनी चुलबुली अदाओं और शानदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली परिणीति चोपड़ा की कहानी काफी दिलचस्प है. आज उन्हें बड़े पर्दे पर देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए कि कभी उनका सपना फिल्मों में आने का था ही नहीं. वह तो इन्वेस्टमेंट बैंकर बनकर अपना करियर बनाना चाहती थीं. विदेश में पढ़ाई की, फुटबॉल क्लब में नौकरी की और फिर यशराज फिल्म्स के ऑफिस में काम करते-करते फिल्मी दुनिया तक पहुंच गईं. परिणीति की जिंदगी में ऐसे कई मोड़ आए, जिन्होंने उनकी किस्मत बदल दी.

Last Updated: October 22, 2026 | 6:54 PM IST
dream was to work in banking - Photo Gallery
1/7

सपना था बैंकिंग का

परिणीति चोपड़ा पढ़ाई में काफी तेज थीं. उन्होंने ब्रिटेन के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स डिग्री हासिल की. उनका इरादा इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने का था और वह विदेश में ही अपना करियर बनाना चाहती थीं लेकिन साल 2009 की आर्थिक मंदी ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया. उन्हें भारत लौटना पड़ा.

Job at a football club - Photo Gallery
2/7

फुटबॉल क्लब में की नौकरी

परिणीति की जिंदगी का एक ऐसा किस्सा भी है, जो कई लोगों को हैरान कर सकता है. पढ़ाई के दौरान उन्होंने मशहूर फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड में काम किया था. वह मैचों के दौरान कैटरिंग टीम में टीम लीडर की जिम्मेदारी संभालती थीं. इस नौकरी से उन्हें काम का अनुभव मिला और पहली कमाई करने का मौका भी.

An opportunity from Yash Raj - Photo Gallery
3/7

यशराज से मिला मौका

भारत लौटने के बाद परिणीति ने यशराज फिल्म्स में मार्केटिंग और पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्र में काम शुरू किया. यहां उन्हें फिल्म इंडस्ट्री को करीब से जानने का मौका मिला. इसी दौरान अभिनय में उनकी दिलचस्पी बढ़ी और उन्होंने ऑडिशन देना शुरू किया. उनकी मेहनत रंग लाई और साल 2011 में फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्हें फिल्म इश्कजादे ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई.

She was also a topper in her studies - Photo Gallery
4/7

पढ़ाई में भी थीं टॉपर

परिणीति की कहानी सिर्फ फिल्मी सफलता तक सीमित नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 12वीं की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया था. उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां बताती हैं कि अभिनय में आने से पहले भी उनके पास करियर के कई रास्ते थे. उन्होंने पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन किया और बाद में एक बिल्कुल अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई.

Singing alongside acting - Photo Gallery
5/7

एक्टिंग के साथ गायकी

परिणीति सिर्फ अच्छी अभिनेत्री ही नहीं बल्कि प्रशिक्षित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका भी हैं. संगीत के प्रति उनका लगाव फिल्म मेरी प्यारी बिंदु में सामने आया, जब उन्होंने 'माना के हम यार नहीं' गाना गाया. इस गाने के जरिए फैंस को उनकी आवाज का एक नया अंदाज सुनने को मिला.

Priyanka Chopra's sister - Photo Gallery
6/7

प्रियंका चोपड़ा की बहन

परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं. हालांकि, उन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर अलग पहचान बनाई. उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाया. उन्हें इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस और हंसी तो फंसी जैसी फिल्मों से पहचान मिली.

Marriage to Raghav Chadha - Photo Gallery
7/7

राघव चड्ढा से शादी

साल 2023 में उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी की. दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद राजस्थान के उदयपुर में शादी की. दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से संपन्न हुई, जिसमें चूड़ा सेरेमनी, हल्दी, संगीत और बारात जैसी रस्में शामिल थीं.

More News