Live TV
Search
Home > मनोरंजन > न चकाचौंध, न शोर… करवा चौथ का 33 साल पुराना प्रेम और याद भरा गीत, आज भी नम कर देता है आंखें

न चकाचौंध, न शोर… करवा चौथ का 33 साल पुराना प्रेम और याद भरा गीत, आज भी नम कर देता है आंखें

Karwa Chauth Songs: बॉलीवुड में हर त्योहार और माहौल के लिए गाने बने हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं. ऐसा ही एक गाना सैनिक फिल्म का है, जो 33 साल बाद भी लोगों की यादें ताजा कर देता है और कुछ लोगों की आंखें भी नम कर देता है.

Written By:
Last Updated: October 22, 2026 16:18:47 IST

Mobile Ads 1x1

Karwa Chauth Songs: करवा चौथ का त्योहार आते ही सोलह श्रृंगार, मेहंदी, पूजा की थाली और चांद के दीदार की तस्वीरें मन में उभरने लगती हैं. इस खास दिन को और यादगार बनाते हैं वे गीत, जिनमें पति-पत्नी के प्यार, इंतजार और साथ निभाने के वादे की झलक मिलती है. बॉलीवुड में ऐसे कई गाने हैं, जो सालों पुराने होने के बावजूद दिल से उतरते नहीं. इन्हीं में एक गीत ऐसा भी है, जिसे सुनकर आज भी पुराने दौर के प्रेम की याद ताजा हो जाती है. न तेज संगीत का शोर, न किसी तरह की चमक-दमक, बस प्यार में डूबे बोल और दिल को छू लेने वाली धुन.

हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार और अश्विनी भावे की फिल्म ‘सैनिक’ के गाने ‘है मेरी सांसों में मेरे पिया’ की. साल 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म का यह गीत आज भी करवा चौथ के मौके पर सुनने के लिए खास माना जा सकता है. इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. ऐसे में अगर आप अपने त्योहार की प्लेलिस्ट में कोई पुराना और भावुक गीत शामिल करना चाहती हैं, तो यह गाना एक खूबसूरत ऑप्शन हो सकता है.

प्यार और समर्पण का एहसास

इस गाने की सबसे खास बात इसका भाव है. इसमें प्रेम केवल रोमांस तक सीमित नहीं रहता बल्कि जीवनसाथी के प्रति लगाव और समर्पण की भावना भी महसूस होती है. करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं. ऐसे में गीत के भाव इस पर्व की परंपरा से सहज रूप से जुड़ जाते हैं. 

किसने दी आवाज

गाने को सुहासिनी नंदगांवकर ने अपनी आवाज दी थी. समीर के लिखे बोल और नदीम-श्रवण का संगीत इसे एक अलग पहचान देते हैं. इसकी मधुर धुन और भावुक अंदाज उन पुराने फिल्मी गीतों की याद दिलाते हैं, जिनका असर दिखावे से नहीं बल्कि भावनाओं से पैदा होता था.

सैनिक फिल्म की कहानी

सिकंदर भारती के निर्देशन में बनी ‘सैनिक’ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी. इसमें अक्षय कुमार ने सेना के अधिकारी सूरज दत्त और अश्विनी भावे ने अलका का किरदार निभाया था. कहानी प्यार, शादी, परिवार और देश की सेवा के बीच आने वाली मुश्किलों को दिखाती है. शादी के बाद सूरज जब ड्यूटी पर लौटता है, तो उसके शहीद होने की खबर घर पहुंचती है, जो परिवार को तोड़कर रख देती है. 

ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका! दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट पर संकट, पुलिस ने नहीं दी परमिशन

Tags:

MORE NEWS