Live TV
Search
Home > मनोरंजन > The Paradise OTT Release: घर बैठे देख सकेंगे नानी की एक्शन फिल्म, जानें किस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

The Paradise OTT Release: घर बैठे देख सकेंगे नानी की एक्शन फिल्म, जानें किस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

The Paradise OTT Release: साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता नानी की फिल्म द पैराडाइज थिएटर में कमाल कर चुकी है. वहीं अब ये एक्शन फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है.

Written By:
Last Updated: October 22, 2026 16:53:17 IST

Mobile Ads 1x1

The Paradise OTT Release: साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता नानी के फैंस के लिए अच्छी खबर है. उनकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, वे अब घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकते हैं. फिल्म की डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होना किसी खुशखबरी से कम नहीं है. अगर आप भी नानी की इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि यह कहां और किन भाषाओं में देख सकते हैं.

नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे फिल्म

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. दर्शक इसे तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकते हैं.नेटफ्लिक्स ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज की जानकारी दी. ऐसे में जिन लोगों को एक्शन और दमदार कहानी वाली फिल्में पसंद हैं, वे इसे अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?

द पैराडाइज की कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि में बुनी गई है. फिल्म में एक ऐसे समुदाय की जिंदगी दिखाई गई है, जिसे समाज में बराबरी के अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता है. कहानी का मुख्य किरदार जडल है, जिसे नानी ने निभाया है. वह एक निडर व्यक्ति है, जो जेल से लौटने के बाद अपने समुदाय को शोषण से आजाद कराने की ठान लेता है. दूसरी ओर मोहन बाबू और राघव जुयाल ताकतवर पिता-पुत्र की भूमिका में नजर आते हैं, जिनके दबदबे के खिलाफ जडल खड़ा होता है. फिल्म में संघर्ष, अन्याय और विद्रोह के साथ भरपूर एक्शन देखने को मिलता है.

इन कलाकारों ने निभाए अहम किरदार

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नानी के अलावा मोहन बाबू, राघव जुयाल, कयादु लोहार और सोनाली कुलकर्णी समेत कई कलाकार नजर आते हैं. फिल्म का निर्माण एसएलवी सिनेमाज ने किया है. वहीं इसका संगीत और बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.

ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका! दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट पर संकट, पुलिस ने नहीं दी परमिशन

MORE NEWS