जब ‘बिग बी’ के स्टूडेंट पर दिल हार बैठी थी ये एक्ट्रेस, सारे बंधन तोड़कर थामा हाथ, आज भी ढाती हैं कहर
Preity Jhangiani: बॉलीवुड की बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिक नहीं पातीं लेकिन उनकी एक फिल्म ही उन्हें यादगार बना देता है. उनके वो किरदार दर्शकों के दिलों में लंबे समय जिंदा रहते हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं प्रीति झंगियानी, जिन्होंने फिल्म ‘मोहब्बतें’ से अपनी मासूमियत और खूबसूरती से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई. फिल्म में उनका शांत और सादगी भरा अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वह रातों-रात लाखों दिलों की पसंद बन गईं.
मोहब्बतें ने बदली जिंदगी
साल 2000 में रिलीज हुई आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘मोहब्बतें’ में कई एक्टर्स एक साथ नजर आए थे. इस फिल्म ले कई एक्टर्स को पहचान मिली. इनमें से ही थीं प्रीति झंगियानी, जिन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय जैसे बड़े एक्टर्स के साथ काम किया. प्रीति झंगियानी ने फिल्म में किरण का किरदार निभाया था.
इमोशनल कहानी ने खींचा ध्यान
मोहब्बतें में किरण का किरदार ज्यादा देर तक बड़े पर्दे पर नहीं था लेकिन उनकी मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस के साथ ही उनकी फिल्म में दिखाई गई इमोशनल कहानी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. उनकी प्रेम कहानी और कॉलेज के माहौल में उनका सादगी भरा अंदाज आज भी लोगों के जहन में है.
फिल्म में किरण का किरदार
मोहब्बतें में किरण का किरदार निभाने वाली प्रीतिं झंगियानी को गुरुकुल के छात्र और बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के स्टूडेंट करण चौधरी यानी जिमी शेरगिल से पहचान मिली. करण किरण को रेलवे स्टेशन पर देखता है और उसे प्यार हो जाता है. राज यानी कॉलेज के प्रोफेसर की मदद से वो साथ आते हैं.
बॉलीवुड के अलावा प्रीति झंगियानी
प्रीतिं झंगियानी फिल्मों में आने से पहले एक मॉडल थीं.उन्होंने बहुत सी म्यूजिक एल्बम और विज्ञापनों में भी काम किया है. उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ ही तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है. साउथ इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उन्हें प्रोफेशनलिज्म को समझने का अनुभव मिला.
प्रीति झंगियानी की फिल्में
प्रीति झंगियानी ने मोहब्बतें के साथ ही आवारा पागल दीवाना, LOC कारगिल, आन: मेन एट वर्क, चांद के पार चलो और विक्टोरिया नंबर 3 जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा उन्होंने तेलुगु की थम्मुडु और नरसिम्हा नायडू जैसी फिल्मों में काम किया. उन्होंने तावड़ो: द सनलाइट नामक राजस्थानी फिल्म में काम किया. साथ ही वे वेब सीरीज 'कफस' और 'उदयपुर फाइल्स' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं.
फिटनेस और खूबसूरती आज भी बरकरार
प्रीति झंगियानी ने भले ही फिल्मों में अपनी मौजूदगी कम कर दी है लेकिन वे आज भी खुद को फिट और खूबसूरत रखे हुए हैं. फैंस उन्हें आज भी काफी पसंद करते हैं. 'मोहब्बतें' के दौर की तस्वीरें जब भी सोशल मीडिया पर सामने आती हैं, फैंस उन्हें याद करने लगते हैं. उनका सादगी भरा लुक और आत्मविश्वास आज भी लोगों को आकर्षित करता है. उन्हें देखकर लोग कहते हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है.
कैसी है प्रीति की पर्सनल लाइफ?
प्रीति झंगियानी की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने एक्टर और मॉडल परवीन डबास से शादी की. शादी के बाद प्रीति ने परिवार और अपने करियर को मैनेज किया. हालांकि उन्होंने एक्टिंग को पूरी तरह से नहीं छोड़ा. वे समय-समय पर नए प्रोजेक्ट्स में नजर आती रहती हैं.