Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Awarapan 2 VS Batwara 1947 Box Office Collection: ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 91 करोड़! ‘बंटवारा 1947’ का क्या है हाल?

Awarapan 2 VS Batwara 1947 Box Office Collection: ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 91 करोड़! ‘बंटवारा 1947’ का क्या है हाल?

Awarapan 2 VS Batwara 1947 box office collection day 4: ‘आवारापन 2’ ने 4 दिनों में 91 करोड़ रुपये कमाए. 22 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार 33.75 करोड़, रविवार 26 करोड़ और सोमवार 9.25 करोड़ रुपये रहे.

Written By:
Last Updated: 2026-08-18 08:27:35

Mobile Ads 1x1

Awarapan 2 VS Batwara 1947 box office collection day 4: ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह था और अब इसकी कमाई देखकर साफ है कि लोगों का यह इंतजार बेकार नहीं गया. खास बात यह है कि पहली‘आवारापन’ रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट नहीं रही थी. लेकिन फिल्म के शानदार गाने, इमरान हाशमी का किरदार और इमोशनल कहानी ने लोगों के दिल में खास जगह बना ली. धीरे-धीरे फिल्म कोकल्ट स्टेटस मिल गया. यही पुरानी यादें अब ‘आवारापन 2’ के लिए फायदे का सौदा साबित होती दिख रही हैं.

 पहले दिन ही मचाया धमाल

सैक्निल्क के मुताबिक,‘आवारापन 2’ ने शुक्रवार को 22 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की. इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. फिल्म ने दूसरे दिन करीब 33.75 करोड़ रुपये कमाए, यानी पहले दिन के मुकाबले लगभग55 प्रतिशत ज्यादा कलेक्शन किया. शनिवार की कमाई बढ़ने की एक बड़ी वजह स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी भी रही. इसके अलावा फिल्म के शो भी बढ़ाए गए. शुक्रवार को जहां फिल्म के9,033 शो थे, वहीं शनिवार को इनकी संख्या बढ़कर10,496 हो गई.

रविवार को कम हुई रफ्तार

रविवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई. इस दिन करीब 9,403 शो हुए और फिल्म ने26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सोमवार को वीकेंड खत्म होने के बाद कमाई में और गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिल्म की रफ्तार पूरी तरह नहीं थमी. सोमवार को ‘आवारापन 2’ ने करीब 9.25 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह फिल्म ने शुरुआती4 दिनों में भारत में करीब 91 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.

‘आवारापन 2’ का हर दिन का कलेक्शन

  • पहला दिन (पहला शुक्रवार) – Rs 22.00Cr
  • दूसरा दिन (पहला शनिवार) – Rs 33.75Cr
  • तीसरा दिन (पहला रविवार) – Rs 26.00Cr
  • चौथा दिन (पहला सोमवार) – Rs 9.25 cr
  • अब तक का कुल नेट कलेक्शन Rs 91 cr

‘बंटवारा 1947’ का क्या है हाल?

सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा झटका लगा है, बंटवारे पर बनी इस फिल्म की कमाई में पहले सोमवार को भारी गिरावट आई है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई बढ़ी और इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे दिन फिल्म के शो कम थे और इसने 7.25 करोड़ रुपये कमाए. यह शनिवार के नंबरों से 22 परसेंट कम था.

MORE NEWS