‘भूत बंगला’ ही नहीं, प्रियदर्शन की इन फिल्मों में है जबरदस्त कॉमेडी; चौथी देखने के बाद नहीं रुकेगी हंसी
Comedy Movies: निर्देशक प्रियदर्शन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ से चर्चा में हैं. अक्षय कुमार अभिनीत यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म लोगों का ध्यान खींच रही है. डायरेक्टर प्रियदर्शन की अन्य कॉमेडी फिल्मों को भी देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी. इस लिस्ट में कई जबरदस्त फिल्में शामिल हैं.
Hera Pheri
फिल्म 'हेरा फेरी' डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्मों में से एक सबसे यादगार कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने अभिनय किया था. यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी.
Bhool bhulaiya
अक्षय कुमार और विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया' साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था.
चुप चुप के
शाहिद कपूर, परेश रावल, राजपाल यादव और करीना कपूर ने इस कॉमेडी फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया.
भागम भाग
अक्षय कुमार, गोविंदा, परेश रावल और अन्य कलाकारों से सजी फिल्म 'भागम भाग' में गजब की कॉमेडी थी. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था.
दे दना दन
फिल्म दे दना दन की कहानी आर्थिक रूप से कमजोर दो दोस्तों नितिन और राम की थी. फिल्म में नितिन का किरदार अक्षय कुमार और राम का सुनील शेट्टी ने निभाया था. इसके अलावा फिल्म में कटरीना कैफ, समीरा रेड्डी, अर्चना पूरन सिंह , परेश रावल अहम भूमिकाओं में थे.
हलचल
फिल्म 'हलचल' साल 2004 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अक्षय खन्ना, करीना कपूर, सुनील शेट्टी, अमरीश पुरी और परेश रावल ने अहम किरदार निभाए थे.
हंगामा
'हंगामा' को प्रियदर्शन द्वारा निर्मित सर्वश्रेष्ठ हास्य फिल्मों में से एक माना जाता है. अक्षय खन्ना, रिमी सेन और आफताब शिवदासानी अभिनीत यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी.