Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • शाहरुख खान की ‘अम्मा’ बनने से पहले क्या करती थीं रिद्धि डोगरा? टीवी से बॉलीवुड तक ऐसा रहा सफर

शाहरुख खान की ‘अम्मा’ बनने से पहले क्या करती थीं रिद्धि डोगरा? टीवी से बॉलीवुड तक ऐसा रहा सफर

Riddhi Dogra: 22 सितंबर 1984 को दिल्ली में जन्मी रिद्धि डोगरा ने एक्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाया. एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उनका जुड़ाव डांस से भी रहा. उनकी आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, उन्होंने डांसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया और बाद में टीवी की दुनिया में कदम रखा. साल 2007 में उन्होंने झूमे जिया रे से टेलीविजन डेब्यू किया. हालांकि उन्हें असली पहचान ‘मर्यादा: लेकिन कब तक’ से मिली. इस शो में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा और वह टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस में शामिल हो गईं.

Last Updated: September 22, 2026 | 9:07 PM IST
Ventured into OTT after TV - Photo Gallery
1/6

टीवी के बाद ओटीटी पर दी दस्तक

रिद्धि ने खुद को केवल पारंपरिक टीवी की भूमिकाओं तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखा और द मैरिड वुमेन और असुर जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया. खासकर Asur में उनके किरदार को दर्शकों ने पसंद किया. यही वह दौर था जब रिद्धि को सिर्फ टीवी एक्ट्रेस के बजाय एक ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाने लगा, जो अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की क्षमता रखती हैं.

Acted as Kaveri Amma in Jawan - Photo Gallery
2/6

कावेरी अम्मा का निभाया किरदार

साल 2023 में रिद्धि की जिंदगी में बड़ा मोड़ आया. उन्हें एटली की फिल्म जवान में शाहरुख खान की मां यानी कावेरी अम्मा का किरदार मिला. रिद्धि ने खुद स्वीकार किया था कि इस भूमिका को लेकर उनके मन में शुरुआती झिझक थी. हालांकि जब वह फिल्म के सेट पर शाहरुख से मिलीं तो उनकी घबराहट काफी कम हो गई. रिद्धि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शाहरुख ने उनसे कहा था कि वह उन्हें 'अम्मा' नहीं कहेंगे. इस बातचीत ने माहौल को सहज बनाने में मदद की.

Big Bollywood break after 16 years - Photo Gallery
3/6

16 साल बाद मिला बड़ा बॉलीवुड ब्रेक

जवान रिद्धि के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं थी बल्कि करीब 16 साल के करियर के बाद मिला बड़ा बॉलीवुड मौका था. 2007 में टीवी से शुरुआत करने के बाद उन्होंने लगातार काम किया लेकिन हिंदी फिल्मों में वह पहचान नहीं मिल पाई थी जो फिल्म जवान के बाद मिली.

Worked with salman khan in Tiger 3 - Photo Gallery
4/6

सलमान खान की टाइगर 3 में भी आईं नजर

फिल्म की रिलीज के बाद उनके किरदार की चर्चा हुई और रिद्धि ने भी माना कि इस फिल्म ने उन्हें ज्यादा दृश्यता दी. Jawan के बाद उन्होंने कहा था कि अब वह बड़े और महत्वपूर्ण किरदारों की तलाश में हैं. इसी दौर में वह सलमान खान की टाइगर 3 में भी नजर आईं.

Married in 2011 - Photo Gallery
5/6

2011 में की शादी

रिद्धि डोगरा की निजी जिंदगी भी कई बार सुर्खियों में रही है. उन्होंने अभिनेता राकेश बापट से 2011 में शादी की थी. दोनों की मुलाकात मर्यादा: लेकिन कब तक के दौरान हुई थी. लगभग आठ साल बाद 2019 में दोनों अलग हो गए.

Friends After Divorce - Photo Gallery
6/6

तलाक के बाद भी हैं दोस्त

तलाक के बाद रिद्धि ने कई मौकों पर अपनी जिंदगी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. 2021 में उन्होंने बताया था कि तलाक के बाद पहली बार उन्हें अकेले रहने और खुद के साथ समय बिताने की आदत डालनी पड़ी. कहा जाता है कि वे अब भी उनके साथ कॉन्टेक्ट में हैं और अच्छे दोस्त हैं.

More News