Khalnayak Returns: 33 साल बाद संजय दत्त फिर बनेंगे ‘खलनायक’, इन फिल्मों में भी निभाई विलेन की दमदार भूमिका
Sanjay Dutt As Villain: 33 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘खलनायक’ का सीक्वल आ रहा है, जिसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. यानी एक बार फिर से संजय दत्त अपने खौफनाक अंदाज से तबाही मचाते दिखेंगे. अभिनेता की वही डरावनी हंसी, लंबे बाल और खौफनाक लुक रिवील किया गया है. चलिए इस मौके पर जानते हैं, संजय दत्त के विलेन लुक्स, जिन्होंने बड़े पर्दे पर मचाई तबाही.
कांचा- अग्निपथ
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'अग्निपथ' में ऋतिक रोशन, ऋषि कपूर, प्रियंका चोपड़ा, ओम पुरी और जरीना वहाब ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. संजय दत्त ने इसमें एक खूंखार खलनायक का किरदार निभाया था, जिसका नाम कांचा था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.
खलनायक
साल 1993 की फिल्म 'खलनायक' में संजय दत्त ने खलनायक की भूमिका निभाई थी. इस रोल में अभिनेता ने सबको डरा दिया था और गजब की एक्टिंग की थी. सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस एक्शन-क्राइम थ्रिलर में संजय के साथ माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, राखी गुलजार और जैकी श्रॉफ भी थे.
मुसाफिर
2004 में रिलीज़ हुई इस क्राइम थ्रिलर में संजय दत्त ने बिल्ला का किरदार निभाया था, जो एक बेरहम, शातिर कातिल था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन बिल्ला का किरदार दर्शकों को सबसे ज़्यादा पसंद आया.
पानीपत
फिल्म 'पानीपत' में संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली के किरदार को पूरी तरह से निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस किरदार की तारीफ भी हुई थी.
द राजा साहब
प्रभास अभिनीत फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साहब' में संजय दत्त ने खलनायक की भूमिका निभाई थी. हालांकि, फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं किया था, लेकिन संजय दत्त के किरदार की सराहना हुई थी.
लियो
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'लियो' में थलपति विजय, संजय दत्त, अर्जुन, तृषा कृष्णन, गौतम वासुदेव मेनन और मैस्किन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. इसमें संजय दत्त की निगेटिव भूमिका थी.
केजीएफ चैप्टर 2
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त ने अधीरा के किरदार को बखूबी निभाया था. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. और संजय दत्त के किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया था.