Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > कौन हैं योगेंद्र कुशवाह? जिनके जुनून के सामने झुके एश्टन हॉल, अमेरिका से आकर गिफ्ट की कार

कौन हैं योगेंद्र कुशवाह? जिनके जुनून के सामने झुके एश्टन हॉल, अमेरिका से आकर गिफ्ट की कार

Indian Ashton Hall: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपनी मेहनत, लगन और जुनून से अमेरिकी एश्टन हॉल को इतना इम्प्रेस किया कि वो खुद अमेरिका से उनके गांव आए और उन्हें कार गिफ्ट की.

Written By:
Last Updated: May 17, 2026 13:46:08 IST

Mobile Ads 1x1

Indian Ashton Hall Yogendra Kushwah: मध्य प्रदेश के मुरैना का एक नाम अमेरिका तक अपनी पहचान बना चुका है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं योगेंद्र कुशवाह की. जिन्हें आप सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कह सकते हैं. जो अमेरिका के एश्टन हॉल की नकल करके वीडियो बनाते हैं. जिस तरह अमेरिकी एश्टन हॉल सुबह उठकर एक सख्त रूटीन का पालन करते थे, उसी तरह योगेंद्र भी सीमित संसाधनों के बावजूद ठीक उसी रूटीन को दोहराने की कोशिश करते थे, लेकिन वो ये सब अपने देसी अंदाज में करते हैं.

जब योगेंद्र ने अपनी यात्रा की शुरुआत की तो सबने इसे कम आंका. उन्हें समाज के ताने और मजाक सहने पड़े. हालांकि, उन्होंने अपने काम को इतनी गहरी लगन से किया कि आखिरकार उनके वीडियो अमेरिका में एश्टन हॉल तक पहुंच गए. जिसका नतीृजा ये हुआ कि एश्टन खुद योगेंद्र से मिलने के लिए मुरैना में उनके गांव तक चलकर आए.

कौन हैं योगेंद्र कुशवाह?

भारत के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले योगेंद्र एक ऐसे इन्फ्लुएंसर हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 300,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं. वह अपने वीडियो अमेरिकी क्रिएटर एश्टन हॉल के वीडियो की तर्ज पर बनाते थे. एश्टन के पास जो बड़े संसाधन उपलब्ध थे, वे योगेंद्र के पास नहीं थे. इसलिए वह अपने पास मौजूद स्थानीय चीज़ों का इस्तेमाल करके उनकी शैली की नकल करते थे. जो पूरी तरह से एक देसी तरीका था.

यह भी पढ़ें –  Video: सांप को कंट्रोल करने चला था युवक, पूंछ पकड़कर घसीटने के दौरान पैर में डंसा तो निकल गई चीखें

एश्टन हॉल तक कैसे पहुंचा वीडियो

दरअसल, एक दिन योगेंद्र कुशवाह के कंटेंट को एक कंटेंट क्रिएटर मनोज दे ने सेशर कर दिया. इसके बाद कई जाना-माने क्रिएटर ने उनके वीडियो को शेयर किया. ये सब देखकर एश्टन हॉल ने घोषणा की कि अगर इस वीडियो को 500,000 लाइक्स मिले तो वह योगेंद्र से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए भारत जाएंगे. अपनी बात के पक्के रहते हुए जैसे ही वीडियो ने 500,000 लाइक्स का आंकड़ा पार किया, एश्टन हॉल ने भारत आने की व्यवस्था की.

एश्टन हॉल ने क्या कहा?

एश्टन हॉल ने कहा कि अगर किसी खास वीडियो को 1.5 मिलियन लाइक्स मिलते हैं तो वह न केवल भारत आएंगे. बल्कि उस व्यक्ति के साथ मिलकर एक वीडियो भी बनाएंगे और उसे एक कार भी तोहफे में देंगे. इसके बाद एश्टन हॉल भारत आए और योगेंद्र कुशवाह से मिले. उन्होंने योगेंद्र के गांव का दौरा किया, उनके साथ वीडियो बनाए, घोड़े की सवारी की और खूब मजा किया.

यह भी पढ़ें – नाली में पटका, सिर पर मारी लात… फिर भी एटा की शेरनी ने नहीं लूटने दिया पर्स, बदमाशों की सिट्टी-पिट्टी गुम!

Tags:

MORE NEWS