Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • ‘किंग’ से बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार शाहरुख खान: बॉलीवुड के 70% सितारों की फौज और अभिषेक बच्चन बनेंगे खूंखार विलेन

‘किंग’ से बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार शाहरुख खान: बॉलीवुड के 70% सितारों की फौज और अभिषेक बच्चन बनेंगे खूंखार विलेन

बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान अपनी आगामी मेगा-बजट फिल्म ‘किंग’ (King) के साथ बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने के लिए तैयार है.  सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-थ्रिलर में बॉलीवुड के 70% दिग्गज सितारे नजर आएंगे, जबकि अभिषेक बच्चन खूंखार विलेन बनकर शाहरुख को कड़ी चुनौती देंगे. 

Last Updated: March 5, 2026 | 8:36 PM IST
The King returns to the box office - Photo Gallery
1/7

बॉक्स ऑफिस पर 'किंग' की वापसी

शाहरुख खान एक बार फिर अपनी फिल्म 'किंग' (King) के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद फैंस को उनकी इस हाई-वोल्टेज एक्शन-थ्रिलर फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर हाल ही में कुछ ऐसे खुलासे हुए है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

70% of Bollywood stars enter - Photo Gallery
2/7

बॉलीवुड के 70% सितारों की एंट्री

फिल्म के अभिनेता सौरभ शुक्ला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 'किंग' में न केवल वे खुद है, बल्कि इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के लगभग 70% ए-लिस्टर सितारे नजर आएंगे. यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म में इतनी बड़ी संख्या में दिग्गज कलाकार एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे.

The film has a huge star cast - Photo Gallery
3/7

फिल्म की विशाल स्टार कास्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'किंग' में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभय वर्मा, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, और रानी मुखर्जी जैसे बड़े नाम शामिल है. इसके अलावा अनिल कपूर, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. सितारों की यह फौज फिल्म को 'मेगा-ब्लॉकबस्टर' बनाने का संकेत दे रही है.

Abhishek Bachchan will play a dangerous villain. - Photo Gallery
4/7

खूंखार विलेन बनेंगे अभिषेक बच्चन

फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसका विलेन है. बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन इस मूवी में एक खूंखार विलेन का रोल प्ले करेंगे. क्लाइमैक्स में शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. अभिषेक का यह नया और डार्क अवतार दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा और रोमांचक होने वाला है.

Shah Rukh Khan's potential double role - Photo Gallery
5/7

शाहरुख खान का संभावित डबल रोल

फिल्म की कहानी को लेकर चर्चा है कि शाहरुख खान इसमें डबल रोल में नजर आ सकते है. यह फिल्म एक हाई-वोल्टेज एक्शन ड्रामा होगी, जिसकी पटकथा और निर्देशन पर खास काम किया जा रहा है. 'जवान' में उनके डबल रोल को मिली सफलता के बाद 'किंग' में भी ऐसा ही प्रयोग किया जा सकता है.

Siddharth Anand's explosive direction - Photo Gallery
6/7

सिद्धार्थ आनंद का धमाकेदार निर्देशन

'किंग' का निर्देशन मशहूर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे है, जो पहले 'पठान' और 'वॉर' जैसी एक्शन फिल्में दे चुके है. फिल्म का बजट लगभग 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. सिद्धार्थ आनंद का विजन और शाहरुख का एक्शन अवतार इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान दिला सकता है.

Preparing for a Christmas release - Photo Gallery
7/7

क्रिसमस पर रिलीज की तैयारी

फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ताजा अपडेट यह है कि मेकर्स इसे इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहे है. 24 दिसंबर 2026 को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मिल सकता है.

More News